जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक विकास भवन सभागार में आयोजित हुई।
__________

मुजफ्फरनगर 13 जनवरी 2026 मिशन प्रेरणा फेस-2, निपुण भारत, बेसिक शिक्षा एवं समग्र शिक्षा के अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यक्रमों/योजनाओं के सफल क्रियान्वयन एवं ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत परिषदीय विद्यालयों को अवस्थापना सुविधाओं से संतृप्त किए जाने तथा मध्याह्न भोजन योजना अंतर्गत आज जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक विकास भवन सभागार में आयोजित हुई।

बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए गए कि हमारी प्राथमिकता अधिकतम बच्चों को विद्यालय में प्रवेशित कराना और 90% बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित कराना है। सभी बच्चों के पास जूते, मौजे, स्वेटर और निशुल्क पाठ्य पुस्तक होना अनिवार्य है, सभी बच्चे विद्यालय में नियमित रूप से यूनिफॉर्म पहनकर ही आएं। महोदय द्वारा बताया गया कि यदि बच्चों की शिक्षा को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही अथवा शिथिलता बरती जाती है तो संबंधित का दायित्व निर्धारित करते हुए कार्यवाही की जाएगी।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए गए कि जो भी निर्माण कार्य ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत हो रहे हैं उनकी गुणवत्ता उपयुक्त श्रेणी की होनी चाहिए, जितने भी फर्नीचर की आपूर्ति विद्यालयों को हुई है उसकी गुणवत्ता ठीक होनी चाहिए, यदि ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत कराए गए कार्यों में कुछ कार्य रह गए हैं अथवा छूट गए हैं तो संबंधित निर्माण एजेंसी अथवा कार्यदायी संस्था के द्वारा उसकी मरम्मत करा दी जाए, विद्यालय के सभी शौचालय साफ सुथरे हो, विद्यालय की नियमित रूप से रोजाना साफ सफाई हो, बच्चों के लिए शुद्ध एवं स्वच्छ पीने योग्य पानी की उचित व्यवस्था हो, पूरे विद्यालय परिसर की अच्छे से रोजाना सफाई हो, अध्यापक समय से उपस्थित हो बच्चों के खेलने बैठने का एक अच्छा माहौल हो, यदि कहीं कोई रास्ता विद्यालय के आस पास है जहां पर जल भराव की स्थिति, सड़क टूटी है अथवा कोई ऐसा मामला है जिससे बच्चों को विद्यालय आने-जाने में असुविधा हो रही है तो इसकी जिम्मेदारी ग्राम प्रधान एवं सचिव की होगी इस हेतु ग्राम प्रधानों एवं सचिवों को जिला पंचायत राज अधिकारी की ओर से पृथक से निर्देश भी जारी किए जाएंगे।
जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए गए की निरीक्षण के दौरान निरीक्षणकर्ता अधिकारी के द्वारा मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता का परीक्षण स्वयं भोजन चखकर एवं बच्चों के साथ बैठकर भोजन करके सुनिश्चित कराया जाए, साथ ही फोटोग्राफ्स भी शेयर करें।
मुख्य विकास अधिकारी ने निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान निर्देशित किया गया कि यदि किसी स्थान पर निर्माण कार्य करने में भूमि विवाद अथवा किसी प्रकार का अवरोध उत्पन्न हो रहा है तो उप जिलाधिकारी संबंधित तहसील को उनकी ओर से पत्र निर्गत करा लिया जाए।
मुख्य विकास अधिकारी ने खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा गया कि विद्यालयों की साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए, विद्यालय परिसर में किसी भी प्रकार का कचरा अथवा मलवा जमा न हो।
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सभी खंड शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि स्मार्ट क्लास संचालन हेतु सभी विद्यालयों में इंटरनेट की सुविधा सुनिश्चित कराई जाए। बीएसएनएल इंटरनेट सुविधा वाले विद्यालयों को चिन्हित कर सत्यापित करा लिया जाए।
बैठक में जिला अनुश्रवण समिति/ डीटीएफ के समस्त सम्मानित सदस्यगण एवं जिला समन्वयक मौजूद रहे।






