Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » मंत्री बोले, जी राम जी योजना में 125 दिन मिलेंगा रोजगार, सात दिन में मिलेंगी मजदूरी

मंत्री बोले, जी राम जी योजना में 125 दिन मिलेंगा रोजगार, सात दिन में मिलेंगी मजदूरी

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

सोमवार को विकास भवन के सभागार में राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने प्रेसवार्ता करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का वर्ष 2047 तक विकसित भारत का संकल्प है। जिसके तहत मनरेगा का नाम परिवर्तन करते हुए जी राम जी किया गया है। वहीं कार्यों में भी संशोधन किया गया है। जी राम जी योजना के तहत 125 दिन का रोजगार दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने ग्रामीण रोजगार को मजबूती देने के उद्देश्य से जी राम जी योजना के तहत बड़ा फैसला लिया है। इस योजना में अब ग्रामीण परिवारों को साल में 125 दिन तक रोजगार की गारंटी दी जाएगी। पहले यह सीमा 100 दिन थी। इस योजना से गांव में बेरोजगारी कम होगी और लोगों को अपने क्षेत्र में ही काम के बेहतर अवसर मिलेंगे। योजना के तहत जल संरक्षण, तालाब खुदाई, सड़क निर्माण, स्कूलों और सार्वजनिक भवनों, आंगनवाडी केन्द्र, पंचायत भवन आदि से जुड़े विकास कार्य कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस योजना में सात दिन के अंदर मजदूरों का भुगतान दिया जाएगा। यदि ऐसा नहीं किया गया तो फिर ब्याज भी देना होगा। उन्होंने बताया कि इस योजना में मजदूरी 237 रुपए से बढाकर 252 रुपए की गई है। इस योजना के तहत मजदूर आठ घंटे तक काम करेंगे। योजना में पारदर्शिता लाने के लिए जीओ ट्रैकिंग, फोटो व वीडियोग्राफी भी होगी। वहीं इस योजना में 60 प्रतिशत धन केन्द्र सरकार और 40 प्रतिशत राज्य सरकार वहन करेंगी। सीडीओ कंडारकर कमल किशोर देशभूषण ने बताया कि वर्ष 2025-26 में मनरेगा के तहत करीब 22890 परिवारों को काम दिया गया। 617081 कार्य दिवस और 15.55 करोड रुपए खर्च किए गए। प्रेसवार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल