Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » विकास भवन कर्मचारी एसोसिएशन की बैठक में महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर हुई चर्चा

विकास भवन कर्मचारी एसोसिएशन की बैठक में महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर हुई चर्चा

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज


शुक्रवार को विकास भवन के सभागार में विकास भवन कर्मचारी एसोसिएशन ने बैठक आयोजि करते हुए नव वर्ष मिलन कार्यक्रम आयोजित किया। बैठक का संचालन पंकज बालियान व कुलवंत सिंह के द्वारा किया गया।


बैठक की अध्यक्षता नीलम रानी, भीम सैन पाल, संजय कुमार तथा विकास भवन कर्मचारी एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल चौधरी के द्वारा की गई। बैठक में कर्मचारियों के द्वारा नव वर्ष की बधाई देते हुए पुरानी पेंशन बहाल की मांग की है। अध्यक्ष राहुल चौधारी के द्वारा कर्मचारी हित में विभिन्न बिन्दुओं पर प्रकाश डाला गया है।

उन्होंने कहा कि किसी भी कर्मचारी का उत्पीडन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को भी ईमानदारी से काम करना चाहिए। कर्मचारियों के सुख, दुख और समस्याओं के समाधान के लिए एसोसिएशन हर समय तैयार है।

उन्होंने कहा कि संगठन के सदस्यों को एकजुट रहने, सदस्यता विस्तार करने तथा स्थानीय इकाइयों को सुदृढ़ रहना चाहिए। बैठक में धूम सिंह त्यागी, विनोद कुमार, अंजली सिंह, सुधीर कुमार, गौरव कुमार, प्रमोद, सुमित कुमार, अक्षय कुमार, मनोज कुमार, देवेन्द्र चौधरी आदि कर्मचारी मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल