मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज


मुख्यमंत्री के आदेश के क्रम एवं जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के निर्देशन में 01 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत किये जा रहे विभिन्न जन जागरूकता कार्यक्रम के अतर्गत दिनांक 08-01-2026 को राष्ट्रीय सडक सुरक्षा माह – 2026 के अवसर पर परिवहन विभाग उत्तर प्रदेश, जनपद मुज़फ्फर् नगर द्वारा नगर पालिका परिषद, मुज़फ्फरनगर अध्यक्षा मिनाक्षी स्वरूप के नेतृत्व एवं ए0आर0टी0ओ0 प्रवर्तन सुशील कुमार मिश्र की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा मार्च का आयोजन किया गया।
सहायक सम्भगीय परिवहन अधिकारी, प्रर्वतन सुशील कुमार मिश्र द्वारा अध्यक्ष एवं अधिशासी अधिकारी को सड़क सुरक्षा शपथ स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया।
अध्यक्ष नगर पालिका परिषद द्वारा समस्त जनपदवासियों से अपील की गयी कि सडक सुरक्षा के नियमों का पालन जरूर करें और दुपहिया वाहन चालक विशेष रूप से हेलमेट जरूर पहनें एव कार चलाते समय सीट बैल्ट जरूर लगायें।
डॉ राजीव कुमार ने अभिभावकों से आह्वान किया कि 18 वर्ष से कम आयु के बच्चें वाहन न चलायें।
ए आर टी ओ, प्रवर्तन ने कहा कि भारत में सबसे ज्यादा सडक दुर्घटनाएं होती है और हम सब सडक सुरक्षा के नियम जानते हुए भी उनका पालन नहीं करते हैं, सडक दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए हमें जागरूक होना होगा तभी हम अनमोल जीवन बचा पाएंगे।
सड़क सुरक्षा मार्च में प्रज्ञा सिंह अधिशासी अधिकारी, डॉ ए के शाही नगर स्वास्थ्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण नगर पालिका परिषद, रवि चौधरी इंचार्ज रोडवेज डिपो, पुष्पेन्द्र कुमार उप निरीक्षक यातायात पुलिस, चौकी इंचार्ज कचहरी, थाना सिविल लाइन पुलिस मुज़फ्फर नगर टीम सहित शामिल हुए।
सुशील कुमार मिश्र सहायक सम्भागीय अधिकारी, प्रर्वतन द्वारा सड़क सुरक्षा मार्च में शामिल सभी अतिथियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं गणमान्यों का परिवहन विभाग उत्तर प्रदेश, जनपद मुज़फ्फर नगर की ओर से आभार व्यक्त किया गया।







