Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » शेल्टर होम की पिछले कई साल से बंद पडी रसाई, बेसहारा लोगों को नहीं मिल रहा खाना

शेल्टर होम की पिछले कई साल से बंद पडी रसाई, बेसहारा लोगों को नहीं मिल रहा खाना

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

रेलवे रोड स्थित शेल्टर होम में बनाई गई सामूहिक रसोई पिछले कई साल से बंद पडी हुई है। जिस कारण यहां पर जरूरतमंदों का खाना नहीं मिल रहा है। भीषण सर्दी में बेसहारा लोगों को यहां पर रात्रि विश्राम तो करने को मिल रहा है, लेकिन भोजन के लिए इधर उधर भटकना पड रहा है। नगर पालिका प्रशासन भी उक्त सामूहिक रसोई को संबंधित एनजीओ के हैंडओवर भी नहीं कर पायी है। जिस कारण बेसहारा लोगों को स्थाई रेन बसेरे में भोजन नहीं मिल रहा है।
शासन के निर्देश पर रेलवे रोड पर शेल्टर होम बनाया गया है। इस शेल्टर होम में 50 लोगों के ठहरने की क्षमता है। निर्माण के दौरान यहां पर सामूहिक रसोई भी बनाई गई। जिसमें लोगों को आराम से भोजन मिल सके। वर्ष 2018 में एक समाजसेवी को उक्त सामूहिक रसोई अस्थाई रूप से हैंडओवर कर दी गई। वहीं यह भी शर्त रखी गई कि जब नगर पालिका को जरूरत होगी तो एक माह का नोटिस देकर खाली करा ली जाएगी। इसके बाद 31 दिसम्बर 2018 में शेल्टर होम को चलाने के लिए आदर्श सेवा समिति के साथ पालिका का अनुबंध हो गया। प्रबंधक योगेन्द्र शर्मा ने उक्त रसोई को खाली कराने के लिए पालिका से अनुरोध किया। 31 मार्च 2019 ने संबंधित समाजसेवी को रसोई खाली करने के लिए नोटिस जारी किया। इसके बाद भी उक्त रसोई कब्जा मुक्त नहीं हो पायी। जिस कारण शेल्टर होम में रूकने वाले लोगों को भोजन नहीं मिल रहा है।

इन्होंने बताया
रेलवे रोड स्थित शेल्टर होम में बनी सामूहिक रसोई काफी समय पूर्व कुछ शर्तों के अनुसार एक व्यक्ति को दी गई थी। उक्त व्यक्ति को निर्माण विभाग की ओर से रसोई खाली करने के लिए नोटिस गया हुआ है। शीघ्र रसोई को खाली करा लिया जाएगा।

डा. प्रज्ञा सिंह, ईओ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल