Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए 28 मार्च को होगी अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए 28 मार्च को होगी अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जिले में मतदान केन्द्रों के निर्धारण की तैयारी शुरू हो गई है। उधर नौ ब्लाक में चस्पा हुई अनन्तिम मतदाता सूची को लेकर आयी आपत्तियों को निस्तारण हो रहा है। आपत्ति निस्तारण और कम्प्यूटरीकरण के बाद 28 मार्च को मतदाता सूची का अतिंम प्रकाशन किया जाना है।
जनपद मुजफ्फरनगर में वर्ष 2021 में त्रिस्तीय पंचायत चुनाव के दौरान 498 ग्राम पंचायत थी। जिनमें 17 लाख 2 हजार 230 मतदाता पंजीकृत थे। पंचायत चुनाव के बाद नगर पालिका मुजफ्फरनगर का सीमा विस्तार हुआ। जिसमें 11 गांव नगर पालिका में शामिल हो गए। 11 गांव पालिका में शामिल होने पर करीब 1 लाख 23 हजार 188 मतदाता शहरी हो गए। अब यह मतदाता निकाय चुनाव में अपना वोट देंगे। उधर 487 ग्राम पंचायतों में 15 लाख 79 हजार 42 मतदाता रह गए। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर मतदाता सूची का अनन्तिम प्रकाशन किया गया है। अभियान के दौरान 156412 मतदाताओं के नाम काटे गये हैं। 88 हजार 224 नए मतदाताओं के नाम जोडे गए है। अब त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए करीब 16 लाख 67 हजार 266 मतदाता पंजीकृत हुए है। एडीईओ पंचायत सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि दावा एवं आपत्तियों का निस्तारण तहसील स्तर पर चल रहा है। उन्होंने बताया कि 7 जनवरी से 20 फरवरी तक हस्तलिखित पांडुलिपियों तैयार करना, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय में जमा किया जाएगा। सम्भावित डुप्लीकेट मतदाताओं के सत्यापन निस्तारण की कार्रवाई की जाएगी। 21 फरवरी से 16 मार्च तक पूरक सूचियों की कम्प्यूटरीकरण की तैयारी, उन्हें मूल सूची में यथा स्थान समाहित करने, यथावश्यक मतदान केन्द्रों, स्थलों के निर्धारण की कार्रवाई की जाएगी। 17 मार्च से 27 मार्च तक मतदान केन्द्र, स्थलों का क्रमांकन, मतदेय स्थलों के वार्डो की मैपिंग, मतदाता क्रमांकन, सीवीएन आवंटन, मतदाता सूची की डाउनलोडिंग आदि कार्य किया जाएगा। 28 मार्च को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल