Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » 32 लाख की धनराशि से वहलना चौक का होगा सौन्दर्यीकरण

32 लाख की धनराशि से वहलना चौक का होगा सौन्दर्यीकरण

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

शहर के अहिल्याबाई चौक के सौन्दर्यीकरण के बाद नगर पालिका वहलना चौक का सौन्दर्यीकरण कराने जा रही है। इसके लिए नगर पालिका ने लगभग सभी तैयारी पूर्ण कर ली है। इस चौक के सौन्दर्यीकरण के लिए नगर पालिका करबी 32 लाख रुपए खर्च करेंगी। यहां पर नमस्ते और वेलकम का स्टेच्यू बनाया जाएगा। वहीं सुन्दर लाइटें लगाई जाएगी।
वर्तमान में नगर पालिका के द्वारा अहिल्याबाई चौक का सौन्दर्यीकरण करा रही है। इस पर नगर पालिका के द्वारा करीब 1.20 करोड की धनराशि खर्च की जाएगी। यहां पर देवी अहिल्याबाई होल्कर की बडी मूर्ति लगाई जाएगी। वहीं चौराहे का चौडीकरण कराया जाएगा। उधर नगर पालिका वहलना चौक की सूरत को बदलने जा रही है। इस चौराहे को पहले से अधिक सुन्दर बनाने जा रही है। नगर पालिका प्रशासन ने वहलना चौक के सौन्दर्यीकरण को लेकर लगभग सभी तैयारियां पूर्ण कर ली है। अब उन्हें धरातल पर उतारना शेष रह गया है। नगर पालिका के द्वारा यहां पर नमस्ते और वेलकम स्टेच्यू के निर्माण के साथ चौडीकरण और अन्य निर्माण कार्य कराए जाएगे।

इन्होंने बताया
वहलना चौक का सौन्दर्यीकरण कराया जाएगा। इसके लिए लगभग सभी तैयारी पूर्ण हो गई है। करीब 32 लाख रुपए खर्च किए जाएगे। यहां पर नमस्ते और वेलकम स्टेच्यू का निर्माण कराया जाएगा। वहीं चौडीकरण भी होगा।
डा. प्रज्ञा सिंह, ईओ नगर पालिका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल