Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » बीमार शहर का हाल जाने कौन, कूडे के ढेर पर मुजफ्फरनगर

बीमार शहर का हाल जाने कौन, कूडे के ढेर पर मुजफ्फरनगर

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

गंदगी से बेहाल शहर की सुध लेने वाला शायद कोई नहीं है। नगर पालिका प्रशासन भी शायद गहरी नींद में सोया हुआ है। जिस कारण शहर में चौतरफा गंदगी ही गंदगी फैली हुई है। नगर पालिका में तमाम संसाधन होने के बावजूद भी शहर गंदगी का दर्द झेल रहा है। सफाई को लेकर नगर पालिका के द्वारा बनाई गई सभी व्यवस्थाएं फेल नजर आ रही है। हालात ऐसे हो गए है कि शहर के मुख्य मार्गों से लेकर गली मोहल्लों तक कूडे के ढेर लग रहे है। यह कूडा प्रतिदिन नहीं उठ रहा है। स्थानीय लोग कूडे की बदबू से काफी परेशान है। उधर सभी घरों से डोर टू डोर कूडा कलेक्शन भी नहीं हो रहा है।
शहरी क्षेत्र की सफाई व्यवस्था को दुरूस्त बनाने के लिए नगर पालिका में करीब 370 स्थाई सफाई कर्मचारी, करीब 230 संविदा कर्मी और करीब 369 ठेका सफाई कर्मचारी है। इसके अलावा जेएस एनवायरो सर्विस प्रा.लि. कम्पनी के द्वारा भी कूडा उठाया जा रहा है। नगर पालिका में टै्रक्टर ट्राली, ट्रिपर वाहन, डेम्फर, जेसीबी मशीन से लेकर सभी पर्याप्त मात्र उपलब्ध है। वहीं नगर पालिका सफाई व्यवस्था पर प्रतिमाह करोडों रुपए खर्च करती है, लेकिन भी सफाई व्यवस्था खराब बनी हुई है। चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट स्टेडियम के सामने, रेलवे रोड, आर्य समाज रोड, महावीर चौक बिजलीघर के पीछे, खालापार, किदवईनगर, लद्दावाला, रूडकी रोड, कच्ची सड़क, रामपुरी आदि स्थानों पर गंदगी के ढेर लगे हुए है। प्रतिदिन खराब हो रही सफाई व्यवस्था को लेकर नगर पालिका के अधिकारी भी काफी परेशान है। उधर पिछले दो माह से ठेके पर कार्यरत कर्मचारियों को भी वेतन नहीं मिल पाया है। उन्होंने ईओ से शिकायत की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल