Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » पंचम वित्त राज्य आयोग से दस निकायों को 17.43 करोड की धनराशि जारी

पंचम वित्त राज्य आयोग से दस निकायों को 17.43 करोड की धनराशि जारी

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

शासन स्तर से जनपद की दस निकायों के लिए 17 करोड 43 लाख 71 हजार 966 रुपए की धनराशि जारी हुई है। इसमें सबसे अधिक पैसा मुजफ्फरनगर नगर पालिका को 12.01 करोड की धनराशि मिली है। वहीं सबसे कम धनराशि सिसौली नगर पंचायत को 29.29 लाख की धनराशि मिली है।
जनपद की दो नगर पालिका और आठ नगर पंचायत के लिए पंचम राज्य वित्त आयोग से दिसम्बर माह के भुगतान व विकास कार्य के लिए उक्त धनराशि जारी हुई है। जिसमें मुजफ्फरनगर नगर पालिका को 12 करोड 1 लाख 49 हजार 6 रुपए और खतौली को 1 करोड 67 लाख 7 हजार 214 रुपए मिले है। वहीं नगर पंचायत भोकरहेडी को 34 लाख 36 हजार 821 रुपए, बुढाना को 78 लाख 15 हजार 55 रुपए, चरथावल को 42 लाख 78 हजार 588 रुपए, जानसठ को 39 लाख 11 हजार 517 रुपए, मीरापुर को 59 लाख 8 हजार 666 रुपए, पुरकाजी को 53 लाख 74 हजार 420 रुपए, शाहपुर को 38 लाख 61 हजार 183 रुपए और सिसौली को 29 लाख 29 हजार 496 रुपए मिले है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल