Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » ठंड में खुले आसमान के नीचे सो रहे बेसहारा लोगों को एसडीएम ने अपनी गाडी से रेन बसेरा पहुंचाया

ठंड में खुले आसमान के नीचे सो रहे बेसहारा लोगों को एसडीएम ने अपनी गाडी से रेन बसेरा पहुंचाया

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज


डीएम उमेश मिश्रा के आदेश पर एसडीए सदर प्रवीण कुमार द्विवेदी ने देर रात्रि अपनी टीम के साथ रेलवे स्टेशन, भोपा पुल के नीचे, माल गोदाम, जानसठ पुल के नीचे, महावीर चौक, रोडवेज, भोपा पुल के ऊपर सहित अन्य स्थानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खुले में सो रहे कुछ लोगों को अपनी गाड़ी से रेन बसेरों में भिजवाया है।
उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों से कहा कि रात्रि में ठंड में फुटपाथ, पुल के नीचे, खुले में, सड़को पर कोई भी बेसहारा नहीं सोना चाहिए। यदि ऐसा कोई भी व्यक्ति दिखाई देता है तो उसे तत्काल प्रभाव से रेन बसेरों व शेल्टर हाउस में पहुंचनाने के साथ रेन बसेरा में ठहरने व सोने की व्यवस्था की जाए। उप जिलाधिकारी सदर ने लोगों से अपील की है कि कोई भी गरीब तथा राहगीर खुले में न सोए। प्रशासन के द्वारा जनपद, तहसील, विकास खंड, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन आदि स्थानों पर रैन बसेरों की व्यवस्था की गई है, वहां पहुंच कर रात्रि में ठहर सकते हैं। इसका कोई शुल्क नहीं लिया जायेगा। वहीं विभिन्न स्थानों पर अलाव की भी व्यवस्था की गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल