मुजफ्फरनगर। हिंदुस्तान सिटी न्यूज

यूपी में खाद की कालाबाजारी के मामले में बड़ा ऐक्शन हुआ है। सिद्धार्थनगर में कृषि अधिकारी को सस्पेंड कर दिया गया है। योगी सरकार में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने विधानसभा में बुधवार को बताया कि सिद्धार्थनगर में खाद की पर्याप्त उपलब्धता के बावजूद पिछले कुछ दिनों से कालाबाजारी, ओवर रेटिंग, टैगिंग और तस्करी की शिकायतें मिलने पर वहां के जिला कृषि अधिकारी मोहम्मद मुजम्मिल को निलंबित कर दिया गया है। मंत्री ने सभी अधिकारियों को चेतावनी भी दी है।

Author: हिंदुस्तान सिटी न्यूज़
Post Views: 131





