मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज


कृषि विभाग के खेल भी बडे निराले है। मंगलवार को कृषि विभाग के द्वारा नुमाईश मैदान में भारत रत्न चौधारी चरण सिंह का जन्मदिन बडे भव्य रूप से मनाया गया, लेकिन इस दौरान कृषि विभाग ने एक ही कार्यक्रम में चार कार्यक्रमों को दर्शा दिया है। कृषि विभाग के इस कारनामें की चर्चाएं सरेआम हो रही है।
कृषि विभाग के आत्मा योजना के तहत नुमाईश मैदान में भारत रत्न चौधरी चरण सिंह के जन्मदिन पर किसान सम्मान दिवस कार्यक्रम का आयोजन कियाग या। इस कार्यक्रम को लेकर भव्य मंच सजाया गया। मंच पर चार अन्य कार्यक्रमों के बैनर को भी साझा कर दिया गया। जिसमें आत्मा योजना से किसान सम्मान दिवस, किसान मेला, एक दिवसीय विकास खंड स्तरीय रबी कृषि निवेश मेला, जनपद स्तरीय उत्पादकता गोष्ठी और कृषि वैज्ञानिक संवाद कार्यक्रम शामिल रहे। कार्यक्रम में उपस्थित रहे भाकियू अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक का कहना है कि एक साथ चार कार्यक्रम कराना किसी भी तरह से किसान हित में नहीं है। उक्त कार्यक्रम अलग-अलग कराए जाने चाहिए थे। जिससे अधिक किसानों को लाभ मिल सके। उधर उप कृषि निदेशक प्रमोद सिरोही का कहना है कि चौधरी चरण सिंह के जन्मदिन पर नुमाईश मैदान में मुख्य कार्यक्रम किसानों को सम्मानित का किया गया। इस दौरान किसानों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। वैज्ञानिकों के द्वारा भी किसानों को जानकारी देते हुए जागरूक कियाग या है। कार्यक्रम में 650 किसानों ने प्रतिभाग किया है। बसों के माध्मय से किसानों को कार्यक्रम में लाया गया है। वहीं खाने की अच्छी व्यवस्था की गई है।







