Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » रजवाहा रोड पर चेयरपर्सन को मिली गंदगी, जताई कडी नाराजगी

रजवाहा रोड पर चेयरपर्सन को मिली गंदगी, जताई कडी नाराजगी

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

शुक्रवार को कडाके की ठंड में चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने शहर की सफाई व्यवस्था निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पटेल नगर में रजवाहा रोड पर चेयरपर्सन को गंदगी मिली। जिस पर उन्होंने कडी नाराजगी जताई और अपने सामाने सफाई कराई है। चेयरपर्सन ने अधिकारियों को कार्य शेली में सुधार करने के निर्देश दिए है।
शहर की सफाई व्यवस्था में कोई खास सुधार नहीं हो रहा है। जिसे लेकर चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप भी काफी नाराज है। संबंधित कम्पनी के द्वारा समय से कूडा नहीं उठाया जा रहा है। इस तरह की नगर पालिका में आए दिन शिकायतें आ रही है। शुक्रवार को चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने पटेल नगर रजवाहा रोड का निरीक्षण किया। यहां पर उन्होंने काफी गंदगी मिली। इस पर उन्होंने कडी नाराजगी जताई। चेयरपर्सन ने मौके पर अपने सामाने उक्त स्थान की सफाई कराई। मीनाक्षी स्वरूप नगर पालिका की एसएफआई प्लाक्षा मैनवाल और अन्य कर्मचारियों की टीम के साथ घंटों तक मौके पर डटी रहीं। उन्होंने रजवाहा रोड की साइड पटरी पर विशेष सफाई अभियान चलवाया और कार्य की प्रगति की निरंतर निगरानी की। इस दौरान पालिका के अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वच्छता बनाए रखने, नियमित सफाई करने और कार्य को और अधिक प्रभावी ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए गए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल