मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज


शुक्रवार को विकास भवन के सभागार में जिले के प्रभारी मंत्री एवं ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेन्द्र तोमर ने समीक्षा बैठक करते हुए पावर कारपोरेशन के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई है। वहीं टूटी सड़कों को लेकर लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन पर नाराजगी जताई है। समीक्षा बैठक में सिंचाई विभाग के तीन अधिकारी अनुपस्थित होने पर स्पष्टीकरण मांगा है।
जिले के प्रभारी मंत्री सोमेन्द्र तोमर ने जनपद में चल रहे विकास कार्य और कानून व्यवस्था आदि बिन्दुओं पर समीक्षा बैठक की है। उनकी बैठक करीब दो घंटे चली है। गांव पीनना से मुजफ्फरनगर की ओर कुछ बिजली के पोल सड़क के बीच में आ रहे है। जिस पर प्रभारी मंत्री ने बिजली अधिकारियों को फटकार लगाई है। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण से पहले बिजली के पोल का शिफ्ट किया जाए। सड़क के बीच में पोल होने से दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है। उन्होंने चीफ को सख्त निर्देश दिए है कि जनपद में बिजली संबंधित चल रहे काम अच्छी तरह और गुणवत्ता पूर्ण तरह से होने चाहिए। मंत्री ने टूटी सड़कों को लेकर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि शहर के विभिन्न मार्ग और भोकरहेडी मार्ग की हालत खस्ता बनी हुई है। सड़कों को गुड्ढा मुक्त क्यों नहीं कराया गया है। उन्होंने कडी नाराजगी जताई है। मंत्री ने ट्रैफिक पुलिस को शहर से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि शहर की सड़कों को अतिक्रमण से मुक्त रखा जाए। ताकि यातायात व्यवस्था दुरूस्त बन सके। बैठक में सिंचाई विभाग के तीन अधिकारी अनुपस्थित रहे है। मंत्री ने तीनों अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा है। बैठक में भाजपा के जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, जिला पंचायत अध्यक्ष डा.वीरपाल निर्वाल, संदीप मलिक, डीएम उमेश मिश्रा, पीडब्ल्यूडी एक्सईएन अनिल राना, एसडीएम अपूर्वा यादव, डीपीआरओ रेनू श्रीवास्तव आदि अधिकारी मौजूद रहे।







