Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » रामलीला ग्रांउड में 22 नवम्बर से शुरू होगी श्रीराम कथा

रामलीला ग्रांउड में 22 नवम्बर से शुरू होगी श्रीराम कथा

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

नई मंडी स्थित रामलीला ग्राउंड में प्रेसवार्ता करते हुए राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल व समाजसेवी भीमसेन कंसल ने बताया कि 22 नवम्बर से 30 नवम्बर तक श्रीराम कथा होगी। यह श्रीराम कथा रामलीला ग्रांउड में होगी। उन्होंने बताया कि श्रीराम कथा से पहले कलश यात्रा निकाली जाएगी।
उन्होंने बताया कि संत विजय कौशल महाराज श्रीराम कथा करेंगी। 22 नवम्बर को प्रात: 10 बजे कलश यात्रा कंसल परिवार के निज निवास से प्रस्थान कर नई मंडी रामलीला ग्राउंड तक पहुंचेगी। इसके बाद 22 नवम्बर से 30 नवम्बर तक दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा। 23 नवम्बर को श्रीराम जन्मोत्सव, 24 नवम्बर को श्रीराम विवाह होगा। उन्होंने बताया कि 30 नवम्बर को अंतिम दिन सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, अशोक कंसल, संजय मित्तल, गौरव स्वरूप, नवनित शर्मा आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल