Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » 66 केवी सुजडू में बनेंगा 75 करोड से 132केवी का उपकेन्द्र, मंत्री ने भूमि का किया निरीक्षण

66 केवी सुजडू में बनेंगा 75 करोड से 132केवी का उपकेन्द्र, मंत्री ने भूमि का किया निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

मेरठ रोड स्थित 66केवी बिजलीघर पर करीब 75 करोड की धनराशि से 132/33 केवी उपकेन्द्र का निर्माण होने जा रहा है। इसके लिए करीब 15000 वर्गमीटर भूमि का चयन किया गया है। सोमवार को राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मौके पर पहुंच कर अधीक्षण अभियंता मनोज कुमार के साथ निरीक्षण किया है। वहीं पावर कारपोरेशन के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए है।
राज्यमंत्री कपिल देव ने कहा कि यह महत्वाकांक्षी परियोजना प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन और ऊर्जा मंत्री एक शर्मा के सतत प्रयासों का परिणाम है। इस परियोजना से मुजफ्फरनगर शहर की बिजली व्यवस्था में ऐतिहासिक सुधार होगा। शहर की विभिन्न कॉलोनियों, औद्योगिक क्षेत्रों और वाणिज्यिक इलाकों को अब निर्बाध, गुणवत्तापूर्ण एवं स्थिर विद्युत आपूर्ति प्राप्त होगी। मंत्री कपिल देव ने बताया कि मुजफ्फरनगर शहर को विद्युत आपूर्ति करने वाले 220 केवी उपकेंद्र नरा एवं 132 केवी उपकेंद्र भोपा रोड अब वर्तमान भार पर अधिकतम क्षमता से कार्यरत हैं। 132 केवी नरा लाइन से सुजड़ू उपकेंद्र तक 5.5 किमी लंबी लाइन का निर्माण किया जाएगा। इससे 33/11 केवी उपकेंद्र नुमाइश कैंप, 170 फीट रोड, महावीर चौक, सुजड़ू आदि क्षेत्रों को एक वैकल्पिक विद्युत स्रोत प्राप्त होगा। परियोजना के पूर्ण होने के बाद शहर एवं औद्योगिक क्षेत्रों में विद्युत ट्रिपिंग, ओवरलोडिंग और लो-वोल्टेज जैसी समस्याएं समाप्त हो जाएंगी। इस उपकेंद्र लगभग 50 हजार उपभोक्ताओं को प्रत्यक्ष रूप से लाभा होगा। मंत्री ने भूमि का निरीक्षण करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य शीघ्र प्रारंभ कर समयबद्ध तरीके से गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल