Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » ईदगाह तिराहे पर बंद हुआ डलावघर, पार्क का हुआ उद्घाटन

ईदगाह तिराहे पर बंद हुआ डलावघर, पार्क का हुआ उद्घाटन

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज
शहर के वार्ड संख्या 11 में स्थित ईदगाह तिराहा प्रेमपुरी में स्थित डलावघर बंद हो गया है। पालिका के द्वारा यहां पर सुन्दर पार्क बनाया गया है। राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल व चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने नवनिर्मित पार्क का उद्घाटन किया।
राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि इस क्षेत्र में पिछले 40 वर्षों से जो गंदगी और अव्यवस्था थी, उसे अब हटाया जा चुका है। अब इस नगर के सौंदर्यकरण के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के सहयोग की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि वह भी इस अभियान में उनका साथ देंगी। राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि आने वाले समय में नगर में कई और विकास कार्य किए जाएंगे। इनमें रामलीला टीले पर नाले का पुनर्निर्माण, प्रेमपुरी में गांधी पार्क का पुनर्निर्माण और कुछ अन्य महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं। इन कार्यों के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मुजफ्फरनगर आमंत्रित किया जाएगा। वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने नगरवासियों से अपील की है कि वे सरकार के प्रतिनिधियों का सहयोग करें और सफाई जैसे कार्यों में योगदान दें। तभी नगर में स्वच्छता अभियान और प्रगति संभव हो सकती है। गौरव स्वरूप ने यह भी बताया कि राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने अपनी विधायक निधि से साढ़े सात लाख रुपये की राशि से यहां की विद्युत व्यवस्था में सुधार कराया है। इसके साथ ही इस कार्य में कुछ लोगों ने भी पालिका का सहयोग किया है। इस दौरान सभासद मोहित मलिक, राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, योगेश मित्तल, व्यापारी दिनेश बंसल, भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक मित्तल, नगर पालिका परिषद के अवर अभियंता कपिल कुमार, ठेकेदार रोबिन गोयल, रजनीश गोयल, सुधीर जैन आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल