मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

गुरुवार को डीएम उमेश मिश्रा ने जूम ऐप के माध्यम से सड़क सुरक्षा समिति के साथ बैठक की है। डीएम ने बिना मानक पूरे किए सड़कों पर दौड रहे स्कूली वाहनों पर कार्रवाई के आदेश एआरटीओ को दिए है। वहीं अवैध रिक्शाओं पर कार्रवाई के आदेश ट्रैफिक पुलिस को दिए है। डीएम ने कहा कि ई रिक्शाओं का रूट निर्धारित करते हुए भीड को कम किया जाए।
डीएम ने शहर के अन्दर अवैध रूप से चल रही ई-रिक्शा से होने वाली भीड के बारे में एवं ई-रिक्शाओं का रूट निर्धारित किये जाने हेतु सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी व ट्रैफिक पुलिस के साथ विचार विमर्श करते हुए ई-रिक्शा से होने वाली भीड को कम करने के निर्देश दिए है। सड़क दुघर्टनाओं को कम करने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को प्रतिमाह अधिक सख्या में सेमीनार एवं गोष्ठी आयोजित कर आम जनमानस को जागरूक किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। ब्लैक स्पॉटस पर कराये गये सुधारात्मक कार्यों की समीक्षा एवं सम्भावित सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए नये ब्लैक स्पॉटों के चिन्हांकन व उनके सुधारीकरण का कार्य कराये जाने हेतु एनएचएआई एवं लोनिवि के अधिकारियों को निर्देशित किया गया। वर्ष 2025 में सृजित नये ब्लैक स्पॉटों के सुधारीकरण के कार्य को तत्काल ठीक कराने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में ईओ नगर पालिका मुजफ्फरनगर को पुलिस विभाग के सहयोग से शहर के अन्तर मार्गों पर हो रहे अस्थाई अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिये गये। जिला गन्ना अधिकारी को आगामी गन्ने के सीजन से पूर्व सभी वाहनों की फिटनेस एवं वाहनों के पीछे रिफलेक्टर लगाये जाने के निर्देश दिये गये।







