Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » टूटी सड़क और पथरीली डगर से होकर श्रीमहाकाल के दर्शन को कल्लरपुर धाम जा रहे श्रद्धालु, डीएम ने दिया सड़क बनवाने का आश्वासन

टूटी सड़क और पथरीली डगर से होकर श्रीमहाकाल के दर्शन को कल्लरपुर धाम जा रहे श्रद्धालु, डीएम ने दिया सड़क बनवाने का आश्वासन

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

शहर कोतवाली के गांव कल्लरपुर कछौली में स्थित श्रीमहाकाल बटुक भैरव बाबा एंव शनिदेव सिद्धपीठ मंदिर में दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं को टूटी सड़क और पथरीली डगर से होकर गुजरना पड रहा है। हर शनिवार को बडी संख्या में श्रद्धालु श्रीमहाकाल के दर्शन करने के लिए मंदिर जाते है। टूटी सड़क को बनाने के लिए श्रद्धालुओं ने डीएम उमेश मिश्रा को ज्ञापन देते हुए बनवाने की मांग की है। डीएम ने एक माह के अंदर सड़क बनावाने का आश्वासन दिया है।
गांव कल्लरपुर कछौली में स्थित श्री महाकाल बटुक भैरव बाबा एंव शनिदेव सिद्धपीठ मंदिर में श्रद्धालु शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड से होते हुए जाते है। शाहबुद्दीनपुर रोड और मीमलाना गांव के समीप स्थित काली नदी पुल के बाद पूरी सड़क टूटी हुई है। सड़क में काफी गहरे गड्ढे बने हुए है। हर शनिवार को श्रद्धालुओं को काफी परेशानियों का सामना करना पडता है। 10 नवम्बर से 13 नवम्बर तक मंदिर में कालभैरवाष्टमी महोत्सव आयोजित होने जा रहा है। 10 नवम्बर को नई मंडी भरतिया कालोनी स्थित श्रीबाला जी धाम से गांव कल्लरपुर तक शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान पूरा रास्ता टूटा हुआ है। डीएम ने ज्ञापन लेते हुए श्रद्धालुओं को एक माह में सड़क बनाने का आश्वासन दिया है। इस दौरान कमल किशोर राना, कुलदीप कुमार, अर्पित कुमार, पवन पांचाल, संजू, अर्जुन नामदेव आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल