Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » आदेश की अवेहलना और हडताल से कार्य प्रभावित होने पर लेखाकार समेत तीन को कारण बताओ नोटिस

आदेश की अवेहलना और हडताल से कार्य प्रभावित होने पर लेखाकार समेत तीन को कारण बताओ नोटिस

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

कर्मचारियों की हडताल से नगर पालिका का टैक्स, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र आदि कार्य प्रभावित हुआ है। इस मामले में ईओ ने कडा रूख अपनाते हुए लेखाकार समेत तीन कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं उन्होंने इस मामले की प्रतिलिपि स्थानीय निकाय निदेशक और प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय को भी भेजी है। ईओ ने कर्मचारियों की हडताल का दोषी लेखाकार को बताया है। वहीं कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी है।
ईओ डा. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि जिन कर्मचारियों के वेतन के संदर्भ में हडताल की गयी उनके वेतन आहरण संबंधी प्रार्थना पत्र को गत सप्ताह ही लेखाकार प्रीति रानी को मार्क कर प्रेषित कर दिया गया था। लिपिक गगन महिंद्रा को 15 सितम्बर को ही अपने कक्ष में बुलाकर निर्देशित कर दिया गया था कि कर्मचारियों के वेतन संबंधी प्रार्थना पत्र विभाग को प्रेषित किया जा चुका है। जिस पर कार्यवाही अपेक्षित है। 16 सितम्बर तक भी वेतन आहरण के संदर्भ में कोई कार्यवाही नहीं की गयी। इस संबंध में लेखाकार से जानकारी मांगी गई तो उन्होंने कहा कि उस पत्र में स्पष्ट रूप से यह नही लिखा गया था कि वेतन आहरण किया जाना है या नहीं। ईओ ने कहा कि ऐसे स्ट्राईक कराने की मंशा से लेखाकार के द्वारा प्रार्थना पत्र यह जानते हुए कि प्रभारी कर अधीक्षक पारूल यादव जो स्वत: आकस्मिक अवकाश पर थी उन्हें प्रेषित कर दिया। जिस कारण मंगलवार को हडताल, कार्य बहिष्कार कराया जा सके। ईओ ने बताया कि उनके द्वारा सरकारी कार्य बाधित करने हेतु पूर्ण सहयोग किया जा रहा है। स्पष्ट रूप से आदेशित करने के बाद भी लेखाकार के द्वारा बदतमीजी व बहस की गयी। वहीं वेतन आहरण की कार्यवाही करने से स्पष्ट मना कर दिया गया। उधर लिपिक अभिषेक के द्वारा टैक्स काउंटर बंद रखा गया। वहीं जन्म मृत्यु लिपिक राजीव वर्मा के द्वारा भी जन्म-मृत्यु सर्टिफिकेट काउण्टर/कक्ष को बंद रखा गया। जिस कारण लोगों को परेशानी उठानी पडी। इस संबंध में तीनों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल