Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » शहर दो बडे डलावघर शीघ्र होगे बंद, पालिका कर रही तैयारी

शहर दो बडे डलावघर शीघ्र होगे बंद, पालिका कर रही तैयारी

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

नगर पालिका शीघ्र शहर के दो बडे डलावघरों को बंद कराने जा रही है। जिसमें डीएम आवास के सामने डलावघर और गन्ना अधिकारी कार्यालय के समीप स्थित डलावघर है। यह दोनों डलावघर शहर के मुख्य मार्ग पर स्थित है। नगर पालिका इन दोनों डलावघर को ध्वस्त कराने की तैयारी कर रही है। दोनों स्थानों पर नगर पालिका के द्वारा कम्पेक्टर की व्यवस्था की जाएगी।
मुख्य मार्गों पर स्थित डलावघर शहर की सुन्दरता को खराब कर रहे है। अन्य सिटी से आने वाले लोगों को सर्व प्रथम डलावघर और उस पर पडे कूडे से रू-बा-रू होना पडता है। नगर पालिका ईओ डा. प्रज्ञा सिंह जिला अस्पताल के समीप, सिटी सेंटर के सामने, मनु स्वीट्स के पास आदि डलावघरों को बंद करा चुकी है। अब डीएम आवास के सामने डलावघर, गन्ना अधिकारी कार्यालय के समीप डलावघर को बंद कराने की तैयारी की जा रही है। इन दोनों डलावघरों से कूडा समय पर नहीं उठता है। जेएस एनवायरो सर्विसेज प्रा. लि. कम्पनी के द्वारा कूडा उठाने में लगातार लापरवाही की जा रही है। डलावघर से कूडा सड़क पर पहुंच जाता है। इस मामले में स्वयं डीएम उमेश मिश्रा भी कडी नाराजगी जता चुके है। अब नगर पालिका उक्त दोनों डलावघर को ध्वस्त कराने जा रही है। यहां पर कम्पेक्टर की व्यवस्था की जाएगी। ईओ डा. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि डलावघर बंद होने पर यहां पर कूडा डालने वाले के खिलाफ कडी कार्रवाई की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल