Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » स्मार्ट मीटर लगवाने से बच रहे बिजली विभाग के कर्मचारी

स्मार्ट मीटर लगवाने से बच रहे बिजली विभाग के कर्मचारी

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

स्मार्ट मीटर लगवाने में अब बिजली विभाग के कर्मचारी भी आनाकानी कर रहे है। जिस कारण कर्मचारियों के आवास पर स्मार्ट मीटर नहीं लग पा रहे है। करीब 700 से अधिक कर्मचारियों में से मात्र 117 कर्मचारियों ने अपने आवास पर स्मार्ट मीटर लगवाया है। जबकि एमडी ने सभी अधिकारी और कर्मचारियों को स्मार्ट मीटर लगवाने के निर्देश दिए हुए है।
जनपद में सभी बिजली उपभोक्ताओं के यहां पर स्मार्ट मीटर लगाए जाने है। पावर कारपोरेशन ने सर्व प्रथम स्मार्ट मीटर सभी बिजलीघरों पर लगाए है। अब विभागीय कर्मचारी और उपभोक्ताओं के यहां पर स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य चल रहा है। ग्रामीण क्षेत्र में स्मार्ट मीटर को लेकर कडा विरोध बना हुआ है। सुजडू, बुढाना, तितावी, चरथावल, जानसठ, पुरकाजी आदि क्षेत्रों में ग्रामीण स्मार्ट मीटर को लेकर विरोध कर चुके है। उक्त स्थानों से विभागीय टीम को वापस लौटना पडा है। जनपद में करीब 35 हजार से अधिक उपभोक्ताओं के यहां पर स्मार्ट मीटर लग पाए है। मेरठ एमडी ने बिजली विभाग के सभी अधिकारी और कर्मचारियों को अपने आवास पर स्मार्ट मीटर लगाने के निर्देश दिए हुए है। अभी तक करीब 117 कर्मचारियों के आवास पर स्मार्ट मीटर लगे है।

अधीक्षण अभियंता ने बताया
बिजली विभाग के सभी अधिकारी और कर्मचारियों के यहां पर स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर कार्य चल रहा है। मेरे सर्किल में करीब 700 कर्मचारी है। जिनमें से करीब 117 कर्मचारियों के यहां पर स्मार्ट मीटर लग चुका है। स्मार्ट मीटर के संबंध में उपभोक्ताओं को भी जागरूक किया जा रहा है।
मनोज कुमार यादव, अधीक्षण अभियंता शहरी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल