Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » विकसित उत्तर प्रदेश 2047 तक और कैसे बेहतर को लेकर हुआ मंथन

विकसित उत्तर प्रदेश 2047 तक और कैसे बेहतर को लेकर हुआ मंथन

मुजफ्फरनगर। हिंदुस्तान सिटी न्यूज

समर्थ उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश @2047 अभियान के अंतर्गत आज प्रथम एवं द्वितीय पाली में आई टी आई कॉलेज में जिले के अधिकारी गणों, व्यापारी संगठन औद्योगिक संगठन नागरिकों के लिए एक विशेष संवाद एवं विचार-मंथन कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न वर्गों के लोगों, व्यापारी संगठन एवं औद्योगिक संगठन तथा वरिष्ठ नागरिकों के साथ संवाद कर उनके विचार संकलित किए गए।


नोडल अधिकारी आयुक्त सहारनपुर मंडल एवं प्रबुद्धजनों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया
उपस्थित अतिथियों का स्वागत जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा द्वारा किया गया
राज्य स्तरीय पुरस्कार प्राप्त प्रबुद्धजन सेवानिवृत आई ए एस  चौबे सिंह वर्मा, सेवानिवृत्त आई पी एस  रंजन द्विवेदी, प्रोफेसर एच ओ डी डी ए बी कॉलेज मुजफ्फरनगर  सुनीता शर्मा, प्रोफेसर एण्ड हैंड कृषि विज्ञान केंद्र हंसराज सिंह, सेवानिवृत्त विभागीय अध्यक्ष लोक निर्माण विभाग मुजफ्फरनगर  सलेक चंद्र ने अपने-अपने विचार व्यक्त कर विकसित उत्तर प्रदेश 2047 तक और कैसे बेहतर कार्य कर बनाया जा सकता है इस पर जोर दिया गया ।


प्रबुद्ध जनों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाएं एवं स्वास्थ्य के प्रति कार्यों से मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अवगत कराया।
विकसित उत्तर प्रदेश विजन 2047 तक में निपुण भारत मिशन के तहत बच्चों को सम्पूर्ण विषयों में दक्ष बनाना
सभी विद्यालयों को स्मार्ट क्लास/एल०बी०डी० लैब /आई०सी० टी० लैब से जोडना हैं।
शिक्षकों का विद्यालयों में आर०टी०ई० 2009 मानकों के अनुरूप समायोजन करना है
बच्चों का नियमित रूप से उपस्थिति हेतू अभिभावकों में जागरूकता हेतु ग्राम प्रधान संगोष्ठि/पी०टी०एम० का आयोजन
मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट स्कूल (प्री प्राइमरी से कक्षा 12 तक लागत 23.89 करोड) अत्याधुनिक स्मार्ट शिक्षा एवं खेलों का विकास
कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्याालयों कों उच्चीकृत करते हुए कक्षा 6 से 12 तक निशुल्क आवासीय शिक्षा की सुविधा,
शिक्षा विभाग निरंतर प्रगति की ओर बढ़ रहा है।
लोक निर्माण विभाग में विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत सड़कों का निर्माण चौड़ीकरण गड्ढा मुक्त अच्छी टेक्नोलॉजी से जोड़ा जा रहा है सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग ने अवगत कराया। उन्होंने बताया कि 125 आबादी वाले गांव को मैन रोड से जो दिया गया है, ग्राम नगला में अटल आवासीय विद्यालय का निर्माण कराया गया। आगे भी अच्छी टेक्नोलॉजी के साथ सड़कों का कार्य करेंगे जिससे विकसित उत्तर प्रदेश 2047 तक में सहयोग रहेगा।
पुलिस विभाग में विभिन्न संचालित योजनाओं मिशन शक्ति, 112 नंबर, एंटी रोमियो, ऑपरेशन त्रिनेत्र, ऑपरेशन पहचान, साइबर अपराध, यातायात प्रबंधन, आदि योजनाओं के माध्यम से नागरिकों को सुरक्षा सुविधाए दी जा रही है क्षेत्राधिकार ने अवगत कराया।
इसी प्रकार द्वितीय पाली में व्यापारी संगठन एवं औद्योगिक संगठन एवं उपायुक्त उद्योग विभाग द्वारा ओ डी ओ पी , विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना आदि योजनाओं से अवगत कराया।
मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण विभाग के सचिव द्वारा विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत कराए जा रहे विकास कार्य के बारे में विस्तार पूर्वक अवगत कराया गया ।
जनपद के नोडल अधिकारी श्री अटल कुमार राय आयुक्त सहारनपुर मंडल ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य आम लोगों से यह जानना है कि वर्ष 2047 तक उत्तर प्रदेश का विजन कैसा होना चाहिए। इसी आधार पर शासन ने प्रबुद्धजनों को जिले में भेजा है ताकि हर वर्ग से सुझाव प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि
यह कार्यशाला जैसा कि प्रदेश शासन का उद्देश्य है उन उद्देश्यों को पूरी तरह से सफलता के साथ उसको प्राप्त करने में बहुत ही महत्वपूर्ण कार्यशाला के रूप में सिद्ध होगा और हमारे बीच जो प्रबुद्ध वर्ग यहां पर उपस्थित है वह कैसे इस प्रदेश को विकसित और समर्थ प्रदेश बनाया जाए कैसे हमारे देश को 2047 में विकसित देश बनाया जाए इसके लिए जो रोड मैप है उसे रोड मैप को समृद्ध करेगा अपने विचारों से आप सभी लोग जानते हैं कि विकसित प्रदेश या विकसित देश के लिए तीन आवश्यक चीज हैं एक तो एक सस्टेनेबल इकोनामी हो दूसरा इंफ्रास्ट्रक्चर का डेवलपमेंट हो जिसमें रोड रेल हवाई सेवाओं की कनेक्टिविटी हो और तीसरा जो आम नागरिक है उसको एक उन्नत जीवन शैली प्राप्त हो जिसमें उसकी मानवी गरिमा के साथ उसकी जीवन जीने का पूरा अधिकार हो और हम देखें तो हमारा देश और हमारा प्रदेश विगत कुछ वर्षों में बहुत तेजी से दिशा में आगे बढ़ा और कुछ उपलब्धियां तो ऐसी है जिस पर हम सभी को गर्व होना चाहिए आप जानते हैं कि 2017 में हमारे प्रदेश की जीडीपी कल 13 लाख करोड़ थी और आज हम 30 लाख करोड़ से अधिक जीडीपी वाले प्रदेश हैं, जो गर्व का विषय और 2015 में अगर हम देश की बात करें तो 2.1 ट्रिलियन इकोनामी हमारे देश की थी और आज हम उसको 2015 से 2025 10 वर्षों में डबल कर चुके हैं 4.2 ट्रिलियन इकोनामी हमारी हो चुकी है और हम पूरे विश्व में आज चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और बहुत शीघ्र ही हो सकता है कि 2026 तक या 2025 के अंत तक हम दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकते है।
जिलाधिकारी ने बताया कि *समर्थ उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश@2047* को साकार करने की दिशा में जनपद के विजन डॉक्यूमेंट का निर्माण किया जा रहा है। इसका उद्देश्य जनमानस में जागरूकता उत्पन्न करना तथा नागरिकों की आकांक्षाओं को संज्ञान में लेते हुये जनपद के नागरिकों को विकास में सहयोगी व सहभागी बनाते हुये गर्व की भावना को विकसित करना है। इस अभियान के अंतर्गत नागरिक अपने सुझाव सीधे ऑनलाइन पोर्टल https://samarthuttarpradesh.up.gov.in पर भी दर्ज कर सकते हैं
कार्यशाला में उपस्थित प्रबुद्ध जनों ने अधिकारियों व वरिष्ठ नागरिकों तथा छात्र-छात्राओं से विकसित उत्तर प्रदेश 2047 तक कैसे और बेहतरीन कर सकते हैं इस पर सुझाव लिए, जिसमे अधिकारियों व वरिष्ठ नागरिकों तथा छात्र-छात्राओं, व्यापार संगठन,उद्यमी संगठन आदि न अपने अपने सुझाव दिए तथा क्यूआर कोड पर स्कैन कर भी सुझाव दिए ।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देशभूषण ,अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व  गजेंद्र कुमार नगर ,मजिस्ट्रेट पंकज कुमार राठौर ,मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुनील तेवतिया, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, एमडीएस सचिव, उपयुक्त उद्योग जैस्मिन, श्रम आयुक्त, व्यापारिक संगठन एवं औद्योगिक संगठनसहित अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल