मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

पावर कारपोरेशन के शहरी एसई मनोज कुमार यादव के नेतृत्व में विभागीय टीम ने पुरकाजी क्षेत्र में बिजली चोरी पकडने के लिए चैकिंग अभियान चला है। पुरकाजी के मोहल्ला जाटान और पीरपुरा में पांच उपभोक्ताओं के यहां पर बिजली चोरी पकडी गई है। इन उपभोक्ताओं के मीटर में छेडछाड मिली है। इन उपभोक्ताओं पर विभागीय कार्रवाई करते हुए जुर्माने की तैयारी की जा रही है।
अधीक्षण अभियंता मनोज कुमार यादव ने बताया कि जनपद में ऐसा गिरोह सक्रिय है, तो उपभोक्ताओं को कच्चा लालच देकर उनके मीटर में छेडछाड की रीडिंग को कम कर रहा है। ऐसे गिरोह की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि पुरकाजी के मोहल्ला जाटान और पीरपुरा में कुछ उपभोक्ता संदिग्ध की श्रेणी में थे। विभागीय टीम को भेजकर उनकी जांच कराई गई है। जांच के दौरान फैजान, नाजिम, साजिद, शाहिद, मुकीम पुत्र हनीफ के बिजली मीटर में छेडछाड पायी गई है। जांच करने पर देखा कि उक्त सभी मीटर के अंदर सीटी के तार को काटकर मीटर से छेड़छाड़ करके विद्युत की चोरी पायी गई है। टीम में सहायक अभियंता मीटर रविशंकर मौर्य और अवर अभियंता,टी.जी-2 शामिल रहे। इन सभी के खलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। पूर्व में भी 27 मीटर में छेडछाड पायी गई थी।







