Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » पुराने मीटर की रीडिंग से होगी स्मार्ट मीटर की अग्निपरीक्षा

पुराने मीटर की रीडिंग से होगी स्मार्ट मीटर की अग्निपरीक्षा

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

स्मार्ट मीटर को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए पावर कारपोरेशन के अधिकारी उपभोक्ताओं को विभिन्न माध्यमों से जागरूक करने का प्रयास कर रहे है। स्मार्ट मीटर के प्रति लोगों में विश्वास बना रहे है। इस कडी में पावर कारपोरेशन के द्वारा पुराने मीटर से स्मार्ट मीटर की रीडिंग और खपत की जांच की जाएगी।

जनपद में स्मार्ट मीटर को लेकर काफी विरोध बना हुआ है। पावर कारपोरेशन की टीम कई बार उपभोक्ताओं के विरोध का सामना कर चुकी है। अब विभागीय अधिकारी उपभोक्ताओं में स्मार्ट मीटर के प्रति विश्वास पैदा करने में लगे हुए है। उनके द्वारा स्मार्ट मीटर की खूबी बताई जा रही है। शहर के कुछ उपभोक्ताओं के आवास पर पुराने मीटर के साथ स्मार्ट मीटर भी लगाया गया है। यह दोनों मीटर करीब दो माह तक उपभोक्ता के यहां पर लगे रहेगे। शहरी एसई के द्वारा स्वयं उक्त उपभोक्ताओं के मीटर की रीडिंग और खपत की जांच पडताल की जाएगी। ताकि स्मार्ट मीटर को लेकर फैली भ्रांति को दूर किया जा सके।

अधीक्षण अभियंता ने बताया
शहरी क्षेत्र में कुछ उपभोक्ताओं के यहां पर पुराने मीटर के साथ स्मार्ट मीटर भी लगाया गया है। दोनों मीटर की रीडिंग और बिजली खपत की जांच की जाएगी। इसके बाद उपभोक्ता में स्मार्ट मीटर को लेकर फैली भ्रांति दूर होगी। उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
मनोज कुमार यादव, अधीक्षण अभियंता शहरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल