Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » खस्ता हाल क्वार्टरों का होगा सर्वे, पालिका कराएगी मरम्मत

खस्ता हाल क्वार्टरों का होगा सर्वे, पालिका कराएगी मरम्मत

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

टाउन हाल में स्थित नगर नगर पालिका की बिल्डिंग से  पानी टपक रहा है। कई कार्यालयों में सीलन आयी हुई है। ऐसे में कर्मचारी जोखिम में जान डालकर काम कर रहे है। वहीं पालिका के काफी क्वार्टरों की भी हालत खस्ता बनी हुई है। यहां पर कभी भी बडी दुर्घटना हो सकती है। नगर पालिका के द्वारा अब खस्ता हाल क्वार्टरों का सर्वे कराया जाएगा। वहीं उक्त क्वार्टरों की मरम्मत भी कराई जाएगी।
तत्कालीन बोर्ड में नगर पालिका के सभागार को सौन्दर्यीकरण कराया गया था। सभागार के सौन्दर्यीकरण कराने के लिए लाखों रुपए की धनराशि खर्च की गई थी। ऐसे सौन्दर्यीकरण का क्या लाभ हुआ जब सभागार की छत से लगातार पानी टपक रहा हो। इतना ही नहीं मीटिंग हॉल से पानी नीचे बने बरामदे की छत से भी टपक रहा है। वहीं पालिका के कई कार्यालयों में सीलन भी आ चुकी है। स्वास्थ्य विभाग में बनी अलमारियों में भी पानी आ रहा है। उधर शहरी क्षेत्र में नगर पालिका के करीब 123 क्वार्टर बने हुए है। इनमें से काफी क्वार्टरों की हालत खस्ता बनी हुई है। कर्मचारी अपने परिवार के साथ जोखिम उठाकर यहां पर रह रहे है। ऐसे में नगर पालिका को स्वयं की बिल्डिंग और उक्त क्वार्टरों की मरम्मत करानी चाहिए।

नगर पालिका ईओ ने बताया
नगर पालिका सभागार की छत की मरम्मत आदि कार्य कराने के लिए दो माह पूर्व एई निर्माण को एस्टीमेंट बनाने के निर्देश दिए हुए है। नगर पालिका के क्वार्टरों का भी सर्वे कराया जाएगा। जिन क्वार्टरों की हालत खस्ता बनी हुई है उनकी मरम्मत कराई जाएगी। कर्मचारियों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
डा. प्रज्ञा सिंह, ईओ नगर पालिका

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल