मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज


27 से 31 अगस्त 2025 तक चेन्नई तमिलनाडु में हुए वाको इंडिया किकबॉक्सिंग राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीत कर लौटे खिलाड़ियों का जनपद पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया।
जनपद से किक बॉक्सिंग राष्ट्रीय प्रतियोगिता में लगभग 10 खिलाड़ियों ने प्रतिभा कर अपने जिले व राज्य का नाम पूरे भारतवर्ष में रोशन किया, जिसमें सात्विक मलिक स्वर्ण पदक 22 किलोग्राम भार वर्क प्रियांशु रजत पदक 69 भारवर्ग व हर्षित भट्ट कांस्य पदक 26 किलोग्राम भार वर्ग में व सीनियर में पिंकी। छत्तीसगढ़ में कांस्य पदक हासिल किया। साथ ही चौधरी शिवराज वह चौधरी पुष्पराज पांचवें स्थान प्राप्त किया व आन्हा शोएब ,मानवी ,तेजस ,अवन्य आदि का सराहनीय प्रदर्शन रहा । किकबॉक्सिंग एसोसिएशन व डीएम कार्यालय पर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने खिलाड़ियों तथा किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के चीफ और कोच मनोज कुमार को माला पहनाकर किया स्वागत । जनपद वासियों ने भी खिलाड़ियों का स्वागत किया। राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा कर वापस लौटने पर पूरे जिले में हर्ष की लहर है
कोच मनोज कुमार ने बताया कि इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पूरे देश भर से लगभग 2000 खिलाड़ियों ने प्रतिभा किया और यूपी से 96 खिलाड़ियों ने प्रतिभा किया।
जिन खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में स पदक हासिल किया है वह एशियाई किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में अपने देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
सभी खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में प्रतिभा का श्रेय अपने माता-पिता अपने कोच मनोज कुमार, पिंकी ,व राखी सूर्य देव व अकैडमी श्री सूर्य देव इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ़ स्पोर्ट्स एंड एजुकेशन सैनिक विहार ए टू ज रोड मुजफ्फरनगर को दिया ।







