Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » मौसम चेतावनियों के कृषि पर संभावित प्रभाव को लेकर कृषि रक्षा अधिकारी ने किसानों को दी जानकारी

मौसम चेतावनियों के कृषि पर संभावित प्रभाव को लेकर कृषि रक्षा अधिकारी ने किसानों को दी जानकारी

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

मौसम चेतावनियों के कृषि पर सम्भावित प्रभाव को देखते हुए कृषि रक्षा अधिकारी ने किसानों को विभिन्न बिन्दुओं पर जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि जल भराव वाले क्षेत्रों में यदि 10 से 15 सेमी तक पानी की सतह बनी रहती है, तो 7 से 10 दिन बाद यदि खेत में यूरिया की टॉप ड्रैसिंग सम्भव न हो तो 2 प्रतिशत यूरिया घोल का पर्णीय छिडकाव करें। जल भराव के प्रतिकूल प्रभाव को कम करने के लिये एनपीके मिश्रण 190:190:19 के 2 प्रतिशत घोल का 2 से 3 बार छिडकाव करें।
कृषि रक्षा अधिकारी राहुल सिंह तेवतिया ने बताया है कि जनपद में मौसम का पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले पाँच दिनों तक बिजली गरज, आँधी और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम वर्षा की सम्भावना रहेगी। उन्होंने बताया कि धान की फसल में नाइट्रोजन की दूसरी और अन्तिम टॉप ड्रैसिंग बालियाँ बनने की प्रारम्भिक अवस्था में अधिक उपज वाली प्रजातियों में 30 किग्रा व बासमति प्रजातियों में 15 किग्रा प्रति हैक्टेअर की दर से टॉप ड्रैसिंग करे। जल भराव 2 से 3 सेमी से ज्यादा नहीं होना चाहिये। गन्ने में यूरिया का प्रयोग देर से बोयी गयी फसल में 50 किग्रा प्रति एकड की दर से करें। टॉप बोरर नियन्त्रण के लिये प्रभावित गन्ने के ऊपरी भाग को हटायें ताकि चौथी पीढी का नियन्त्रण किया जा सके। जो एक सप्ताह बाद स्पष्ट रूप से दिखाई देगी। गन्ने में कार्बोफ्यूरान 3 जी का प्रयोग 12 किग्रा प्रति एकड की दर से करें। गन्ने में लाइट ट्रैप लगायें। गन्ने में मिली बग के नियन्त्रण के लिये इमिडा कोरोपिड 250 मिली+साइपरमैथ्रिन 50 मिली को 250 लीटर पानी में घोलकर छिडकाव करें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल