Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » शहर की सफाई को लेकर चेयरपर्सन व ईओ गंभीर, नगर स्वास्थ्य अधिकारी उदासीन

शहर की सफाई को लेकर चेयरपर्सन व ईओ गंभीर, नगर स्वास्थ्य अधिकारी उदासीन

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

शहर की सफाई को लेकर चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप और ईओ डा. प्रज्ञा सिंह गंभीर बनी हुई है। उनके द्वारा आए दिन शहर की सफाई व्यवस्था को दुरूस्त रखने के लिए विभिन्न कार्य किए जा रहे है, लेकिन नगर स्वास्थ्य अधिकारी अपनी जिम्मेदारी निभाने में लापरवाह बने हुए है। यहीं कारण है कि जेएस एनवायरो सर्विस कम्पनी शहरी क्षेत्र में सफाई को दुरूस्त नहीं कर पा रही है। शहरी क्षेत्र में यह कम्पनी कितने घरो से कूडा उठा रही है, इसकी जानकारी स्वयं नगर स्वास्थ्य अधिकारी अजय कुमार शाही को भी नहीं है। उनके द्वारा कम्पनी के कार्यों पर निगरानी नहीं रखी जा रही है। जबकि नगर स्वास्थ्य अधिकारी की मुख्य जिम्मेदारी शहर की सफाई व्यवस्था को दुरूस्त रखने की है। उनके द्वारा यह दायित्व अच्छी तरह से नहीं निभाया जा रहा है।  अनुबंध के अनुसार नगर पालिका इस कम्पनी पर प्रतिमाह करीब 1.25 करोड रुपए खर्च करेंगी, लेकिन कम्पनी अनुबंध की शर्तों के अनुसार शहरी क्षेत्र में काम नहीं कर पा रही है। शहर में कम्पनी को काम करते हुए दो माह से अधिक हो गए है, लेकिन नगर स्वास्थ्य अधिकारी को इसकी जनकारी नहीं है कि कम्पनी के द्वारा शहरी क्षेत्र में कितने घरों से कूडा उठाया जा रहा है।

शहर की सफाई व्यवस्था दुरूस्त व शहर को स्वच्छ रखने के लिए चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप और ईओ डा. प्रज्ञा सिंह गंभीर बनी हुई है। इस संबंध में दोनों नगरवासियों को भी जागरूक करने में लगे हुए है, लेकिन पालिका के कुछ अफसर इस ओर उदासीन बने हुए है। शहर की सफाई को लेकर नगर पालिका का जेएस एनवायरो सर्विस प्रा.लि. कम्पनी के साथ तीन साल के लिए अनुबंध हुआ है। इस कम्पनी के द्वारा शहरी क्षेत्र के प्रत्येक घर से कूडा लिया जाएगा। वहीं डलावघरों की सफाई व्यवस्था भी कम्पनी करेंगी। इस कम्पनी के कार्यों की निगरानी का दायित्व नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. अजय कुमार शाही को दिया गया है, लेकिन उनके द्वारा कोई जिम्मेदारी सहीं से नहीं निभाई जा रही है। कमाल की बात तो यह कि उन्हें यह भी नहीं जानकारी है कि कम्पनी के द्वारा शहर में कितने घरों से कूडा उठाया जा रहा है। उधर सभी घरों से कूडा न उठने के कारण नगरवासी काफी परेशान है।

नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया

उक्त कम्पनी के द्वारा शहरी क्षेत्र में कितने घरों से कूडा उठाया जा रहा है, मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं है। डोर टू डोर कूडा उठाना कम्पनी का कार्य है।

डा. अजय कुमार शाही, नगर स्वास्थ्य अधिकारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल