Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » शहर और देहात में स्मार्ट मीटर को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने में लगा विभाग

शहर और देहात में स्मार्ट मीटर को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने में लगा विभाग

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

शहरी और देहात क्षेत्र में स्मार्ट मीटर को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए पावर कारपोरेशन जुटा हुआ है। विभागीय अधिकारियों के द्वारा स्मार्ट मीटर के संबंध में उपभोक्ताओं को जागरूक किया जा रहा है। वहीं स्मार्ट मीटर की विशेषताओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी जा रही है। इसके अलावा स्मार्ट मीटर को लेकर आ रही उपभोक्ताओं की शिकायत पर जांच करने के लिए चेक मीटर भी लगाए जा रहे है।
पावर कारपोरेशन के द्वारा उपभोक्ताओं के यहां पर स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे है। स्मार्ट मीटर को लेकर उपभोक्ताओं में काफी भ्रांतियां फैली हुई है। जिस लेकर विभिन्न क्षेत्रों में स्मार्ट मीटर का विरोध भी हो रहा है। अब पावर कारपोरेशन के अधिकारी स्मार्ट मीटर की विशेषता बताने के लिए उपभोक्ताओं को जागरूक कर रहे है। आठ उपभोक्ताओं की शिकायत पर स्मार्ट मीटर की जांच करने के लिए चेक मीटर लगाए गए है। जांच पूरी होने पर दोनों मीटर में बिजली की खपत एक समान आयी है। बिजली विभाग के अधिकारी उपभोक्ताओं को बता रहे है कि स्मार्ट मीटर सही रीडींग प्रदर्शित करते है। स्मार्ट मीटर न तो तेज चलते हैं और न ही इनमें किसी प्रकार की गडबडी है। ये उपभोक्ताओं को वास्तविक खपत के आधार पर ही बिल प्रदान करते हैं। स्मार्ट मीटर एक सामान्य इलेक्ट्रानिक मीटर है। जिसमें डाटा कम्यूनिकेशन हेतु चिप लगायी गयी है। इससे मीटर रीडरों द्वारा उपभोक्ताओं को भ्रामक विवरण देकर गुमराह किये जाने की सम्भावना नहीं है।

मुख्य अभियंता ने बताया
स्मार्ट मीटर को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर किया जा रहा है। एसई, एक्सईएन, एसडीओ और जेई को स्मार्ट मीटर के संबंध में लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए गए है। आठ उपभोक्ताओं की शिकायत पर स्मार्ट मीटर की चेक मीटर लगाकर जांच कराई गई है। जांच होने पर दोनों मीटर में बिजली की खपत एक समान आयी है।
पवन अग्रवाल, मुख्य अभियंता

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल