मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मुजफ्फरनगर के कुशल निर्देशन में आज डॉ० सत्येन्द्र कुमार चौधरी, सिविल जज (सी०डि०)/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफफनगर द्वारा जिला कारागार, मुजफ्फरनगर की पाकशाला, अस्पताल, पुरुष बैरक, महिला बैरक व बाल बैरक का निरीक्षण किया गया। इस दौरान डॉ० सत्येन्द्र कुमार चौधरी, सिविल जज (सी०डि०) / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफ्फरनगर, द्वारा दोषसिद्ध बंदियों को संवैधानिक व विधिक अधिकारों की जानकारी दी गयी तथा उन्हे अवगत कराया गया कि बन्दी अपने विधिक अधिकारो के प्रति जागरूक हो। डॉ० सत्येन्द्र कुमार चौधरी, सिविल जज (सी०डि०) / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफ्फरनगर, द्वारा कैदियों से उनकी समस्याए सुनी गयी तथा अवगत कराया गया कि दोषसिद्ध बंदियो को माननीय उच्च न्यायालय में अपील दाखिल करने में कोई भी कानूनी समस्या होने पर अधीक्षक जिला कारागार, मुजफ्फरनगर के माध्यम से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को अवगत कराने अथवा आवेदन पत्र देने का कथन किया गया जिस पर कार्यवाही किये जाने की बात कही गयी। अधीक्षक जिला कारागार को निर्देशित किया गया कि जिन बन्दियों के मामले ई-जेल लोक अदालत / जेल लोक अदालत के माध्यम से निस्तारित हो सकते है उनकी सूची जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को प्रेषित करें जिससे उनके मामलों का शीघ्र निस्तारण हो सकें। डॉ० सत्येन्द्र कुमार चौधरी, सिविल जज (सी०डि०) / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मुजफ्फरनगर, द्वारा जिन बंदियों की जमानत याचिका अधीनस्थ न्यायालय द्वारा हो चुकी हो उन्हें विधिक सहायता प्रदान की गई।


इसके साथ ही सखी वन स्टॉप सेन्टर, राजकीय जिला चिकित्सालय मुजफ्फरनगर का निरीक्षण डॉ० सत्येन्द्र कुमार चौधरी, सिविल जज (सी०डि०) / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफफनगर द्वारा किया गया। सखी वन स्टॉप सेन्टर में कार्यरत्त् कर्मचारियों सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के विषय में डॉ० सत्येन्द्र कुमार चौधरी द्वारा अवगत कराया गया एवं कर्मचारियों निर्देशित किया गया कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं हेतु पात्र लाभाथियों को अधिक से अधिक संख्या में चिन्हित कर उन्हे लाभदिलाया जाये एंवम् वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन दिनांक:- 01 नवम्बर 2026 को राजकीय औद्योगिक एवं तकनीकी संस्थान (आई०टी०आई०), सूजडू चुंगी. गुज़फ्फरनगर में आयोजन के संबंध में जागरूक किया गया।






