Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » तूफान से बिजली विभाग को साढे तीन करोड का नुकसान, 300 से अधिक गिरे पोल, 355 स्थानों पर टूटे तार

तूफान से बिजली विभाग को साढे तीन करोड का नुकसान, 300 से अधिक गिरे पोल, 355 स्थानों पर टूटे तार

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज


रविवार की दोपहर बाद आए तूफान और बारिश से पावर कारपोरेशन को करीब 3.50 करोड रुपए का नुकसान हुआ है। जनपद में करीब 300 से अधिक बिजली के पोल टूटे है। वहीं 10 डबल पोल और 10 ट्रांसफार्मर डैमेज हुए है। इसके अलावा करीब 355 स्थानों पर बिजली के तार टूटे है। जनपद में सबसे अधिक सदर, पुरकाजी, छपार, जानसठ और मीरापुर क्षेत्र में हुआ है।

वहीं शाहपुर और बुढाना क्षेत्र में कम नुकसान बताया जा रहा है। बिजली की लाइनों में पेड और डालियां भी टूटकर गिरी है। जिस कारण शहरी और देहात क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप रही।


रविवार की दोपहर करीब ढाई बजे अचानक मौसम खराब हो गया। आकाश में काले बादल उमड आए और हवा चलने लगी। कुछ देर के बाद हवा की गति तेज हो गई और वह तूफान में बदल गई। तेज तूफान के कारण विभिन्न स्थानों पर बिजली की लाइनों में पेड टूटकर गिर गए। सदर बाजार में चर्च के पास, भोपा रोड, जानसठ रोड, मेरठ रोड, रूडकी रोड आदि क्षेत्र में बिजली की लाइनों पर पेड टूटकर गिरे है। इसके अलावा नरा, भोपा रोड, जौली रोड, बधाई कलां से आ रही हाईटेंशन लाइनों पर पेड और पेडों की डालियां टूटकर गिरी है।

जिस कारण हाईटेंशन लाइनों में ब्रेकडाउन हो गया। तूफान के कारण जनपद में करीब 300 से अधिक स्थानों पर बिजली के पोल टूटे है। वहीं करीब 355 स्थानों पर बिजली के तार टूटे है। इसके अलावा दस स्थानों पर डबल पोल और ट्रांसफार्मर डैमेज हुए है।

बिजली विभाग को करीब 3.50 करोड का नुकसान हुआ है। बिजली विभाग के कर्मचारी टूटे हुए तारों और ब्रेकडाउन को सहीं करने में लगे हुए है। वहीं टूटे पोल के स्थान पर दूसरे पोल लगाए जा रहे है।

गोकुल सिटी फीडर पर तीन डीपी एक साथ डैमेज
मुजफ्फरनगर। सुरेंद्रनगर से पोषित गोकुल सिटी फीडर पर ओम पैराडाइज के सामने तीन डीपी एक साथ डैमेज हुई है। इन तीनों डीपी गिरने से आस पास के क्षेत्रों की कई घंटों के लिए बिजली आपूर्ति ठप रही। अधिकारियों का कहना है कि सबसे अधिक समय डबल पोल लगाने में लगता है। इस कारण तीनों डीपी को सहीं करने में सबसे अधिक समय लगेगा।

मुख्य अभियंता ने बताया
तूफान के कारण पावर कारपोरेशन को करीब 3.50 करोड का नुकसान हुआ है। शहर और देहात क्षेत्र में करीब 300 से अधिक पोल टूटे है। वहीं बिजली की लाइन पर पेड और डालिया भी टूटकर गिरी है। आपूर्ति में सुधार करने के लिए कर्मचारी काम कर हे है। देर रात तक सप्लाई सामान्य होने की उम्मीद है।
विनोद कुमार गुप्ता, मुख्य अभियंता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल