Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » व्यापारियों ने ईओ के साथ बैठक कर गिनवाई समस्या

व्यापारियों ने ईओ के साथ बैठक कर गिनवाई समस्या

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

गुरुवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी के नेतृत्व में व्यापारी नगर पालिका ईओ पवन कुमार के आवास पर पहुंचे। उन्होंने ईओ के आवास पर बैठक करते हुए विभिन्न समस्याओं से ईओ पवन कुमार को अवगत कराया। ईओ ने मौके पर फोन कर संबंधित अधिकारियों को समस्या का समाधान कराने के निर्देश दिए है।
जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने बताया कि व्यापारियों के हाउस टैक्स के बिल गलत आ रहे है। उन्हें सहीं किया जाए। वहीं शौचालय की सफाई कराई जाए। उन्होंने कहा कि व्यापारियों को परेशान न किया जाए। उन्होंने ईओ से कहा कि अतिक्रमण हटाओ अभियान में सभी व्यापारी नगर पालिका प्रशासन का पूर्ण सहयोग करेंगे। इस दौरान विकी अरोड़ा, अंकुर जैन, कुलदीप मित्तल, प्रदीप मित्तल, संदीप मित्तल, शिखर चंद मित्तल, अनुज मित्तल, संजीव गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल