Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » ग्राम्य विकास मिनिस्ट्रयल एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन, अर्चना शर्मा अध्यक्ष व योगेन्द्र सिंह बने महामंत्री

ग्राम्य विकास मिनिस्ट्रयल एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन, अर्चना शर्मा अध्यक्ष व योगेन्द्र सिंह बने महामंत्री

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

मंगलवार को ग्राम्य विकास मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन जनपद शाखा मुजफ्फरनगर की नवीन कार्यकारिणी का गठन विकास भवन के सभागार में हुआ है। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के प्रांतीय महामंत्री हृदय राम यादव ने की। इस दौरान संगठन की मजबूती, कर्मचारियों की समस्याओं और आगामी प्रांतीय अधिवेशन को लेकर भी चर्चा हुई।


बैठक में बताया गया कि जनपद मुजफ्फरनगर में नवीन जनपद कार्यकारिणी का गठन किया जाना आवश्यक था। इसी क्रम में निर्वाचन प्रक्रिया पूरी कर पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन किया गया। नई कार्यकारिणी में अर्चना शर्मा को अध्यक्ष, योगेन्द्र सिंह को महामंत्री, रिजवान अहमद को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मोहित पाल को उपाध्यक्ष, मोहम्मद शाहिद को कोषाध्यक्ष, अंजली सिंह को संगठन मंत्री, लक्ष्य भाटिया को संयुक्त मंत्री, पंकज कुमार वालियान को मीडिया प्रभारी तथा गौरव कुमार त्यागी को ऑडिटर चुना गया। इसके अतिरिक्त अभिजीत अष्टावक्र, सारंगा भारद्वाज, कुलवंत सिंह, अंकुश कुमार, कुलदीप एवं सचिन कुमार को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शामिल किया गया। इस दौरान उपस्थित कर्मचारियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की अपेक्षा जताई। बैठक में प्रांतीय पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण के लिए प्रभावी ढंग से कार्य करेगा। कर्मचारियों से आपसी समन्वय बनाए रखने और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया गया। साथ ही 21 नवंबर 2026 को लखनऊ में प्रस्तावित प्रांतीय अधिवेशन में जनपद से अधिक से अधिक कर्मचारियों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक तैयारियों पर भी चर्चा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल