Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » बिजली विभाग के विजीजेंस कार्यालय पर भाकियू का हंगामा, लगाए गंभीर आरोप

बिजली विभाग के विजीजेंस कार्यालय पर भाकियू का हंगामा, लगाए गंभीर आरोप

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

भाकियू के नगर अध्यक्ष अनुपम शांडिल्य ने शहर के खालापार निवासी यूनियन के वार्ड अध्यक्ष को विद्युत विभाग विजिलेंस टीम द्वारा परेशान करने और रिश्वत मांगने के आरोप में कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचकर विजिलेस कार्यालय पर हंगामा किया। उन्होंने कहा कि किसी भी कार्यकर्ता का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान भाकियू नेता अनुपम शांडिल्य की वहां उपस्थित विद्युत विभाग के प्रवर्तन दल के अधिकारियों के साथ काफी बहस हुई।
अनुपम शांडिल्य ने बताया कि विद्युत विभाग की विजीलेंस टीम लगातार छापामार अभियान को लेकर लोगों का उत्पीड़न कर रही है, उनको भयभीत करते हुए अवैध वसूली का काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि भािकयू के वार्ड 53 के अध्यक्ष बबलू निवासी खालापार का सूजडू के जंगल में पोल्ट्री फार्म है, यहां पर दो दिन पूर्व विद्युत विभाग की विजीलेंस की टीम ने छापामार कार्यवाही की थी। भाकियू नेता का दावा है कि पोल्ट्री फार्म पर कोई भी विद्युत चोरी नहीं पकड़ी गई थी, लेकिन इसके बावजूद भी विजीलेंस के एक सिपाही ने अवैध वसूली का दबाव बनाया और कार्यालय पर आकर मिलने की बात कही, जब विरोध किया तो बबलू के साथ विजीलेंस की टीम के सिपाही और अन्य कर्मचारियों ने अभद्रता की। इसकी जानकारी पीड़ित कार्यकर्ता ने संगठन को दी। सोमवार को अनुपम शांडिल्य पीड़ित कार्यकर्ता बबलू और अन्य साथियों के साथ भोपा रोड स्थित विजीलेंस दफ्तर पर पहुंचे थे। यहां पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने लोगों को भयभीत करते हुए अवैध वसूली किये जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इस दौरान विजीलेंस के इंस्पेक्टर अमित कुमार से भाकियू नेताओं की बात हुई। अनुपम शांडिल्य ने कहा कि इंस्पेक्टर ने सिपाही की हरकत पर खेद व्यक्त किया और सौहाद्र्र पूर्ण बातचीत के साथ मामला निपट गया है। वहीं इंस्पेक्टर विजीलेंस अमित कुमार ने बताया कि प्रकरण की जानकारी उनको नहीं है, सूजडू की तरफ टीम ने करीब 15 दिन से कोई जांच नहीं की है। लगाये जा रहे आरोप गलत हैं और भाकियू नेताओं के आने के दौरान वो कार्यालय में नहीं थे, वो एक्सईएन कार्यालय में आवश्यक विभागीय कार्य से आये हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल