मुजफ्फरनगर। हिंदुस्तान सिटी न्यूज


जिला कृषि अधिकारी राहुल सिंह तेवतिया ने किसानों की शिकायत पर छापेमारी करते हुए मौके पर नकली पोटाश बनता हुआ पकडा है। थाना सिखेडा के गांव भगवानपुर के समीप जंगल में एक नलकूप पर नकली पोटाश बनते हुए पकडा गया है। कृषि विभाग की टीम ने घेराबंदी करते हुए एक आरोपी को पकड लिया, जबकि अन्य लोग मौके से फरार होने में कामयाब हो गए। कृषि विभाग की टीम ने मौके से नकली पोटाश के सैकडो बैग, मशीन आदि उपकरण बरामद किए है। उक्त पोटाश विभिन्न कम्पनियों के बैग में रखा हुआ मिला है। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी चल रही है।


रविवार को जिला कृषि अधिकारी राहुल तेवतिया को कुछ किसानों के द्वारा नकली पोटाश तैयार करने के संबंध में सूचना दी गई। जानकारी मिलने पर कृषि अधिकारी ने टीम के साथ भगवानपुर के समीप जंगल में छापेमारी की। इस दौरान एक नलकूप पर नकली पोटाश बनाते हुए पकडा गया। टीम ने मौके से एक युवक को पकड लिया, जबकि अन्य लोग फरार हो गए। मौके पर टीम ने भारी मात्रा में नकम, गेरू मिट्टी के ढेर लगे हुए मिले है। वहीं नलकूप के अंदर सैकडों की संख्या में नकली पोटाश के बैग रखे हुए मिले है। इसके अलावा मशीन आदि उपकरण में मौके पर रखे हुए मिले है। उक्त नकली पोटाश तैयार करते हुए विभिन्न कम्पनियों के बैग में रखा हुआ मिला है। कृषि अधिकारी के द्वारा इस मामले की जानकारी डीएम उमेश मिश्रा को दी गई है। नकली पोटाश बनाने का कारोबार किस व्यक्ति का है इसका पता लगाया जा रहा है। उक्त नलकूप किसका है यह भी जनकारी विभागीय अधिकारियों के द्वारा जुटाई जा रही है।
इन्होंने बताया
सिखेडा थाना क्षेत्र के गांव भगवानपुर के समीप जंगल में एक नलकूप पर नकली पोटाश बनते हुए पकडा गया है। यहां पर भारी मात्रा में नकम, गेरू मिट्टी, विभिन्न कम्पनियों के सैकडों बैग में नकली पोटाश भरा हुआ और मशीन आदि उपकरण पकडे गए है। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी चल रही है।
राहुल तेवतिया, जिला कृषि अधिकारी






