मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल राजीव चौहान एवं जनपद के पूर्व सैनिकों द्वारा नुमाइश ग्राउंड स्थित शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई।2026 जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय,
कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगाँठ के अवसर पर शहीदों को श्रद्धांजलि
कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगाँठ के अवसर पर जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय, के जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल राजीव चौहान एवं जनपद के पूर्व सैनिकों द्वारा नुमाइश ग्राउंड स्थित शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई।
इस अवसर पर जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल राजीव चौहान ने कहा कि कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगाँठ हमारे वीर सैनिकों के अदम्य साहस, पराक्रम एवं सर्वोच्च बलिदान को स्मरण करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि हम सभी का कर्तव्य है कि शहीदों के त्याग एवं बलिदान को सदैव स्मरण रखें तथा राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए उनके आदर्शों का अनुसरण करें।
कार्यक्रम में जनपद के पूर्व सैनिकों ने सहभागिता कर वीर शहीदों के प्रति अपनी श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त किया







