Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » कांवड मार्ग पर सभी व्यवस्थाएं होनी चाहिए दुरूस्त, शिव भक्तों को परेशानी हुई तो होगी कडी कार्रवाई

कांवड मार्ग पर सभी व्यवस्थाएं होनी चाहिए दुरूस्त, शिव भक्तों को परेशानी हुई तो होगी कडी कार्रवाई

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज


आगामी कांवड यात्रा की तैयारियों को लेकर चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने पालिका के सभागार में अधिकारी और कर्मचारियों के साथ बैठक की है। उन्होंने कांवड यात्रा को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि यदि कांवड मार्ग पर किसी भी शिव भक्त को नगर पालिका के कारण किसी परेशानी का सामना करना पडा तो संबंधित के खिलाफ कडी कार्रवाई होगी। इसलिए सभी व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से दुरूस्त किया जाए।
चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि कांवड मार्ग पर विशेष सफाई होनी चाहिए। कांवड मार्ग की सफाई के लिए सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाए। वहीं संबंधित सफाई नायक की जिम्मेदारी भी तय की जाए। उन्होंने नगर स्वास्थ्य अधिकारी अन्नू चौधरी को कांवड मार्ग पर सफाई व्यवस्था को दुरूस्त रखने के सख्त निर्देश दिए है। उन्होंने जलकल विभाग के एई अनुज कुमार को कांवड मार्ग पर पेयजलापूर्ति को दुरूस्त रखने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि जहां पर पानी की पाइप लाइन जर्जर हालत में उसे बदला जाए। वहीं खराब हैंडपम्पों को सहीं कराया जाए। उन्होंने एई निर्माण नेपाल सिंह को कांवड मार्ग की मरम्मत आदि कराने के निर्देश दिए है। वहीं पथ प्रकाश प्रभारी को कांवड मार्ग पर खराब पडी लाइटों को सहीं कराने के निर्देश दिए है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल