मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

शहरी क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों में नगर पालिका का भ्रष्टाचार अब सबके सामने आने लगा है। पूर्व में भी कई मामले में निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार के पकडे गए है, लेकिन नगर पालिका प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर पाया है। अब फिर से भ्रष्टाचार का एक ओर मामला सामने आया है। नगर पालिका ने कांवड मार्ग शिव चौक से भगत सिंह रोड और हनुमान चौक तक बिना तारकोल के सड़क बना दी। ठेकेदार के द्वारा सड़क निर्माण के दौरान भगत सिंह रोड पर नीचे तारकोल नहीं डाला गया है। जिस कारण सड़क 24 घंटे बाद ही उखड गई। इस मामले में निर्माण विभाग के एई और जेई की भूमिका भी संदिग्द बनी हुई है। खराब सड़क निर्माण होने के कारण जगह-जगह पर बजरी उखड गई। वहीं कई स्थान पर बजरी और तार कोल का माल भी कम डाला गया। सड़क उखडने पर व्यापारियों के द्वारा कडा विरोध प्रकट किया गया। दो सभासद और व्यापारियों ने मौके पर राज्यमंत्री कपिल देव को बुलाया गया। मंत्री ने सड़क का निरीक्षण करते हुए मौके पर एई निर्माण नेपाल सिंह को तलब किया और कांवड मार्ग पर खराब सड़क बनाने पर जमकर फटकार लगाई है।
नगर पालिका प्रशासन के द्वारा शिव चौक से भगत सिंह रोड हनुमान चौक तक कांवड मार्ग पर तारकोल की सड़क बनाई गई है। इस सड़क में ठेकेदार के द्वार निम्न स्तर का माल लगाया गया है। जिस कारण सड़क 24 घंटे बाद ही उखडनी शुरू हो गई। जबकि कांवड यात्रा शुरू होने में कुछ ही दिन शेष रह गए है। निर्माण विभाग के अधिकारियों के द्वारा भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। मौके पर निरीक्षण नहीं किया जा रहा है। जिस कारण सड़क खराब बनने के कारण उखड गई है। मंगलवार को व्यापारियों ने सड़क उखडने पर कडी नाराजगी जताई है। उन्होंने मौके पर राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल को बुलाया। व्यापारियों ने मंत्री को सड़क की वास्तविक स्थिति दिखाई। नई बनी सड़क कई स्थानों पर उखड़ी हुई मिली, जिस पर व्यापारियों ने निर्माण कार्य में घटिया सामग्री के इस्तेमाल और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। व्यापारियों ने कहा कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद सड़क कुछ ही समय में टूटने लगी है। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मौके पर एई निर्माण नेपाल सिंह को बुलाया और खराब सड़क निर्माण पर कडी नाराजगी जताते हुए फटकार लगाई है। नगर पालिका प्रशासन को सड़क निर्माण की तकनीकी जांच कराई कराने के निर्देश दिए है। वहीं गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के आदेश दिए है। उधर स्थानीय सभासद ने बताया कि उक्त सड़क का निर्माण कार्य अभी पूर्ण नहीं हुआ है। इस सड़क पर अभी एक कोट ओर डाला जाएगा। सड़क की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएगा। शीघ्र ही सड़क निर्माण कार्य पूर्ण हो जाएगा।






