Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » उड रही नियमों की धज्जियां, जोखिम में मासूमों की जान

उड रही नियमों की धज्जियां, जोखिम में मासूमों की जान

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर बैठक में गंभीरता दिखाई जाती है, लेकिन धरातल पर इसका असर नहीं दिखाई देता है। सड़क पर यातायात नियमों की धज्जियां उड रही है और मासूमों की जान को खतरे में डाला जा रहा है। इस ओर अभिभाव भी जागरूक और सक्रिय नहीं है। थाना नई मंडी क्षेत्र के कुकड़ा रोड पर कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला है। एक ई रिक्शा में क्षमता से अधिक बच्चों को स्कूल ले जाया जा रहा था। शहर में ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। इस तरह के दृश्य आए दिन देखने को मिलते है। इस तरह के मामलों में ट्रैफिक पुलिस को गंभीरता दिखानी चाहिए। ताकि भविष्य में होने वाली बडी दुर्घटना को होने से रोका जा सके। एआरटीओ प्रशासन और प्रवर्तन को भी इस मामले में कार्रवाई की करनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल