मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

भारतीय किसान यूनियन (तोमर) महिला मोर्चा की ओर से एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जनपद की प्रमुख समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए जिला प्रशासन से जल्द से जल्द ठोस कदम उठाने की मांग की गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रजनी शर्मा ने जनपद में लगातार बढ़ रहे प्रदूषण पर गहरा रोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन ने प्रदूषण पर जल्द ही रोक नहीं लगाई, तो संगठन पूरे जिले में एक बड़ा जन-आंदोलन चलाने के लिए बाध्य होगा। इसके साथ ही उन्होंने रात्रि के समय हो रही शराब की बिक्री पर भी तत्काल रोक लगाने की मांग की, ताकि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे। बैठक के दौरान संगठन के विस्तार पर भी जोर दिया गया नगर अध्यक्ष नेहा राणा के नेतृत्व में दर्जनों महिलाओं ने भारतीय किसान यूनियन (तोमर) की सदस्यता ग्रहण की। जिला अध्यक्ष रजनी शर्मा और नगर अध्यक्ष नेहा राणा ने सभी नई महिला कार्यकर्ताओं का फूल-मालाओं से स्वागत किया और संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।






