Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » बिजली विभाग ने कांवड़ शिविरों के लिए की अस्थाई बिजली कनेक्शन की व्यवस्था

बिजली विभाग ने कांवड़ शिविरों के लिए की अस्थाई बिजली कनेक्शन की व्यवस्था

विद्युत वितरण क्षेत्र मुजफ्फरनगर कांवड़ लेकर आने वाले सभी शिवभक्तों का स्वागत करता है और निवेदन करता है कि –
1. कांवड़ियों की सुविधा हेतु जिन भी व्यक्तियों द्वारा कांवड़ शिविर लगाए जा रहे हैं उनकी सुविधा के लिए शिविर पंडाल हेतु अस्थाई विद्युत कनेक्शन सिंगल विंडो काउंटर के माध्यम से विद्युत वितरण खंड वाणिज्य प्रथम टाउनहॉल, जानसठ और खतौली से संपर्क कर प्राप्त कर सकते हैं। शुल्क इस प्रकार है –
A. प्रत्येक कनेक्शन हेतु प्रोसेसिंग फीस – रु 100
B. रु 336 प्रति किलोवॉट प्रति दिन (4 किलोवॉट तक) अनमिटर्ड
C. रु 5600 प्रति दिन (5 किलोवॉट से लेकर 20 किलोवॉट तक)
2.विद्युत की लाइनों एवं विद्युत पोलों से दूरी बनाएं रखें।
3.विद्युत परिवर्तकों की सुरक्षा हेतु बनाए गए बैरिकेटिंग पर कांवड़ या अन्य सामान न टांगे।
4.विद्युत लाइनों के नीचे सेवा शिविर स्थापित न करें।
5.ऊंची कांवड़ लाते समय यह सुनिश्चित करें कि वह ऊपर जा रहे विद्युत लाइनों से पर्याप्त दूरी/अंतर पर रहे।
6.सेवा शिविर में वैध विद्युत कनेक्शन लेकर ही विद्युत का प्रयोग करें और संयोजन से पूर्व विद्युत सुरक्षा निदेशालय की अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त कर लें।
आपकी सेवा में तत्पर
विद्युत विभाग मुजफ्फरनगर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल