Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » नगर पालिका 9.96 लाख से कांवड मार्ग की कराएगी मरम्मत व पेंचवर्क कार्य

नगर पालिका 9.96 लाख से कांवड मार्ग की कराएगी मरम्मत व पेंचवर्क कार्य

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

शहरी क्षेत्र से गुजर रहे कांवड मार्ग को दुरूस्त करने के लिए नगर पालिका ने लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली है। नगर पालिका के द्वारा करीब 9.96 लाख रुपए की धनराशि से कांवड मार्ग को दुरूस्त किया जाएगा। इस धनराशि से नगर पालिका कांवड मार्ग की मरम्मत, पेंचवर्क और अन्य कार्य कराए कराने जा रही है।
कांवड यात्रा को लेकर नगर पालिका तैयारियां में जुटी हुई है। नगर पालिका ईओ पवन कुमार और अन्य अधिकारियों के द्वारा कांवड यात्रा को सफल बनाने के लिए विभिन्न बिन्दुओं पर काम किया जा रहा है। कांवड यात्रा में काम करने वाले कर्मचारियों का ड्यूटी चार्ट तैयार किया जा रहा है। वर्तमान में शहर के कांवड मार्ग की हालत खस्ता बनी हुई है। कच्ची सड़क, गाजावाली पुलिया, मदीना चौक, अंडर पास आदि का बुरा हाल बना हुआ है। मेरठ रोड व अन्य स्थानों पर सड़कों में काफी गड्ढे बने हुए है। नगर पालिका के द्वारा कांवड मार्ग को दुरूस्त करने के लिए करीब 9.96 लाख रुपए खर्च किए जाएगे। ईओ पवन कुमार ने बताया कि कांवड मार्ग की सफाई, मरम्मत, पेंचवर्क आदि कार्य कराया जाएगा। कांवड मार्ग को पूरी तरह से स्वच्छ और साफ रखा जाएगा, ताकि गंगाजल लाने वाले शिव भक्त को किसी भी प्रकार की कोई पेरशानी न हो पाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल