मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

कोतवाली खालापार क्षेत्र के वहलना चौक पर अचानक सीएनजी बस में भयंकर आग लग गई। बस में सवार करीब 40 से 45 सवारी बस में ली आग को देख कर बुरी तरह से घबरा गई। उधर ड्राइवर कंडेक्टर की सूझबूझ के चलते सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। जिसमें बुजुर्ग महिला व बच्चे भी शामिल रहे है।


बस में लगी आग को देख कर आस पास के क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की गाडी मौके पर पहुंची और आग पर काबू किया।
Author: हिंदुस्तान सिटी न्यूज़
Post Views: 183





