मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

थाना साइबर क्राइम पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर दोस्ती कर निवेश में अधिक लाभ दिलाने के नाम पर ₹1,01,02,000/- की साइबर ठगी करने वाले गिरोह के एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

❇️ साथ ही ठगी गई धनराशि में से ₹23,00,000/- फ्रीज कर पीड़ित के खाते में वापस कराने की कार्यवाही प्रचलित है।
वर्तमान में बढते साइबर अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु उत्तर प्रदेश शासन व श्रीमान पुलिस महानिदेशक महोदय, उत्तर प्रदेश द्वारा चलाये जा रहे अभियान के परिप्रेक्ष्य में श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक महोदय “मेरठ जोन मेरठ” एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय “सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर” के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण में पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ , क्षेत्राधिकारी अपराध श्री सुभाष चन्द्र व प्रभारी निरीक्षक श्री कर्मवीर सिंह थाना साइबर क्राइम मुजफ्फरनगर के कुशल नेतृत्व में थाना साइबर क्राइम पुलिस के द्वारा कार्यवाही करते हुए 01 शातिर साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण- वादी को फेसबुक पर एक फ्रेंड रिक्वेस्ट प्राप्त हुई, जिसने स्वयं को गीतिका कपूर उर्फ “जीजी” बताया। बातचीत के दौरान आरोपी महिला ने विश्वास एवं भावनात्मक संबंध बनाकर मुकदमा वादी को ऑनलाइन ट्रेडिंग एवं निवेश के नाम पर DGXC नामक वेबसाइट पर निवेश करने के लिए प्रेरित किया। आरोपियों ने व्हाट्सएप ग्रुप एवं फर्जी लाभ दिखाकर मुकदमा वादी का विश्वास जीता तथा अलग-अलग तिथियों में कुल ₹1,01,02,000/- की धनराशि विभिन्न बैंक खातों में जमा करवाई। वेबसाइट पर करोड़ों रुपये का फर्जी लाभ दिखाया गया, लेकिन धन निकासी के समय आरोपियों ने “फाइनल वेरिफिकेशन”, “डेटा रिपेयरिंग”, “एंटी मनी लॉन्ड्रिंग प्रोसेस” आदि के नाम पर लगातार और धन जमा कराने का दबाव बनाया।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
1. शहनवाज उर्फ गुड्डू पुत्र सलीम निवासी मौहल्ला असरफ अली कस्बा व थाना गंगोह जनपद सहारनपुर ।
उपरोक्त अभियोग में पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजे गये अभियुक्तगणो का विवरण-
1. अब्दुल कादीर पुत्र अब्दुल कुद्दुस निवासी मौहल्ला इलाहीबख्स, गंगोह थाना गंगोह सहारनपुर।
2. मौहम्मद आकिब अली पुत्र सैय्यद नूर आजम निवासी दौतपुर जामिया र्उदू मेडिकल रोड सगीरा अपार्टमेन्ट थाना सिविल लाइन जनपद अलीगढ मूल निवासी बेलपहाड थाना झारसूगूडा, उडीसा
3. निखिल त्रिपाठी पुत्र विनोद कुमार त्रिपाठी हाल निवासी किरायेदार ए 702 त्रिमल्ला टाऊन हाईलिंक रोड थाना एरोड्रम जनपद इन्दौर मध्यमप्रदेश
4. बलवन्त जायसवाल पुत्र सुभाषचन्द्र जायसवाल निवासी पन्डरी थाना रघुनाथनगर जिला बलरामपुर रामानुजगंज छत्तीसगढ
5. मोहित कुमार पुत्र राजेन्द्र निवासी नंगली पुना थाना स्वरुप नगर, दिल्ली
B WARRANT पर तलब अभियुक्तगण-
1. हरीश जैन पुत्र वेदप्रकाश जैन निवासी म0न0 275 वीर कॉलोनी, रेलवे लाइन, अमरीक सिंह रोड, बठिंडा, पंजाब
2. विवेक बंजारा निवासी हनुमान कालोनी डाबरा ग्वालियर मध्यप्रदेश
पंजीकृत अभियोग का विवरण-
1- मु0अ0सं0 22/2026 धारा 318(4)/336(2)/338/340(2)/3(5) बीएनएस व 66सी/66डी आईटी एक्ट, थाना साइबर क्राइम मुजफ्फरनगर।
पूछताछ का विवरण- पूछताछ के दौरान अभियुक्त शहनवाज उर्फ गुड्डू ने बताया कि वह अधिक पढ़ा-लिखा नहीं है। उसके दोस्त फैजुल उर्फ फुजैल ने उसे बताया कि उसके साले आकिब अली व सादिक ट्रेडिंग का काम करते हैं और बैंक खातों में पैसा मंगवाने पर कमीशन देते हैं। इस लालच में उसने अपने साले अब्दुल कादिर को तैयार किया, जिसने अपने शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक, पीएनबी, इंडियन ओवरसीज बैंक तथा अपने दोस्त शमीम के कोटक बैंक के खातों की जानकारी उसे दी। शहनवाज ने ये खाते फैजुल को उपलब्ध करा दिए।अभियुक्त ने स्वीकार किया कि उसने कमीशन के लालच में यह कार्य किया।
नोटः- उक्त प्रकरण में अबतक लगभग 23 लाख रु0 फ्रीज कराकर पीडित के खाते में वापस की कार्यवाही प्रचलित है





