Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » एनएच-58 पर कांवड़ यात्रा मार्ग का एसपी सिटी ने किया निरीक्षण

एनएच-58 पर कांवड़ यात्रा मार्ग का एसपी सिटी ने किया निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

कांवड़ यात्रा-2026 को निर्विघ्न, दुर्घटनामुक्त एवं सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक नगर, मुजफ्फरनगर द्वारा एनएच-58 पर कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गया व संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा शिवभक्त कांवडियों से वार्ता कर उनकी कुशलक्षेम पूछी गयी।

कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के उद्देश्य से  को पुलिस अधीक्षक नगर  अमृत जैन द्वारा द्वारा एनएच-58 पर थानाक्षेत्र खालापार, मन्सूरपुर व खतौली के अंतर्गत बहलना कट, नावला कोठी, मन्सूरपुर व खतौली कांवड मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन, प्रभावी यातायात प्रबंधन, बैरिकेडिंग, संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को सतर्क एवं मुस्तैद रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए कांवड़ यात्रा मार्ग पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कराने तथा किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने हेतु आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा यात्रा मार्ग पर चल रहे शिवभक्त कांवड़ियों से वार्ता कर उनकी कुशलक्षेम पूछी गई तथा उन्हें सुरक्षित एवं अनुशासित ढंग से यात्रा संपन्न करने की शुभकामनाएं दीं। साथ ही श्रद्धालुओं को यातायात नियमों का पालन करने एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अनुपालन करने की अपील की गई।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी सदर  राजू कुमार साव, क्षेत्राधिकारी नई मण्डी  सुनील कुमार, क्षेत्राधिकारी खतौली रूपाली राव, थाना प्रभारी खालापार बबलू कुमार, थाना प्रभारी मन्सूरपुर  विपिन त्यागी, थाना प्रभारी खतौली  दिनेश चन्द सहित पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल