Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » शाहपुर पुलिस ने किया चोरी की खुलासा, दो चोर पकडे

शाहपुर पुलिस ने किया चोरी की खुलासा, दो चोर पकडे

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

विनोद पुत्र धर्मवीर सिंह निवासी ग्राम निरमानी थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर द्वारा थाना शाहपुर पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया कि अज्ञात चोरो द्वारा वादी की हरसौली मन्दिर के पास स्थित दुकान से 03 गैस सिलेण्डर, बीडी, सिगरेट के पैकेट तथा गल्ले में रखे रुपयो को चोरी कर ले जाने की घटना कारित की गयी है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना शाहपुर पर मु०अ०स० 191/26 धारा 305 बीएनएस पंजीकृत किया गया। घटना का सफल अनावरण हेतु थाना शाहपुर पर टीम का गठन किया गया।

थाना शाहपुर पुलिस द्वारा उक्त अभियोग का सफल अनावरण करते हुए 02 शातिर चोर अभियुक्तों को मुखबिर की सूचना पर स्वाति हास्पिटल से बरवाला जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी किये गये 02 गैस सिलेण्डर, 08 बीडी के पैकेट, 22 सिगरेट के पैकेट, 2150/- रूपये नगद व घटना में प्रयुक्त 01 सुपर स्पलैण्डर मोटरसाइकिल बरामद किये गये। अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना शाहपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-
1. गुलफाम पुत्र शमशाद निवासी नगला मूसा थाना निवाडी जनपद गाजियाबाद उम्र करीब 40 वर्ष
2. नावेद पुत्र खुर्शीद निवासी रिहान गार्डन के पास थाना लिसाड़ी गेट जनपद मेरठ उम्र करीब 30 वर्ष

बरामदगी का विवरण-
✔️ 02 गैस सिलेण्डर
✔️ 08 बीडी के पैकेट
✔️ 22 सिगरेट के पैकेट
✔️ 2150/- रूपये नगद
✔️ घटना में प्रयुक्त 01 सुपर स्पलैण्डर मोटरसाइकिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल