Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » कैबिनेट मंत्री चीफ पर भडके, बोले नेता बनना है तो दो इस्तीफा

कैबिनेट मंत्री चीफ पर भडके, बोले नेता बनना है तो दो इस्तीफा

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

मंगलवार की देर सांय विकास भवन के सभागार में हुई बैठक में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने पावर कारपोरेशन के मुख्य अभियंता विनोद कुमार गुप्ता के भाषा शैली और खराब व्यवहार पर कडी नाराजगी जताई है। कैबिनेट मंत्री ने चीफ से कहा कि अगर आपको नेता बनना है तो इस्तीफास दे दो और आओ सामने। मंत्री ने चीफ से कहा कि आपका व्यवहार उपभोक्ताओं और जनप्रतिनिधियों के प्रति शालीन होना चाहिए और संवैधानिक भाषा का प्रयोग करना चाहिए। बैठक में मौजूद राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारियों ने भी चीफ पर गंभीर आरोप लगाए है।
विकास भवन के सभागार में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार की अध्यक्षता में बिजली की समस्याओं के समाधान को लेकर बैठक आयोजित हुई। बैठक में डीएम, सीडीओ, पावर कारपोरेशन के मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता और एक्सईएन आदि अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में जनपद की खराब बिजली सप्लाई को लेकर चर्चा हुई है। राष्ट्रीय लोकदल के कुछ पदाधिकारियों ने चीफ पर गंभीर आरोप लगाए। नई मंडी कोतवाली में दर्ज हुई रिपोर्ट का मामला भी बैठक में काफी उछला है। इस बात को लेकर मंत्री भी काफी नजर आए है। कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने चीफ से कहा कि आपका व्यवहार शालीन होना चाहिए और संवैधानिक भाषा का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने कडे लहजे में कहा कि अगर आपको नेता बनना है तो इस्तीफा दे दो और आओ सामने। मंत्री ने चीफ से कहा कि आपकी भाषा अधिकारी वाली नहीं, नेताओ वाली है। इस दौरान रालोद कुछ नेताओं ने चीफ को मानसिक रूप बीमार बता दिया। इस बात को लेकर बैठक का माहोल गर्मा गया। इस दौरान चीफ और उक्त नेताओं की तीखे शब्दों में बहस हुई। बैठक में चीफ का अपमान विभागीय अधिकारी भी सहन नहीं कर पाए। उधर चीफ भी कुर्सी छोडकर जाने के लिए तैयार हो गए। इस बीच सीडीओ ने स्थिति को संभाला और मंत्री ने भी रालोद नेताओं से शालीनता के साथ अपनी बात रखने के लिए कहा। बैठक में अधिकारियों को बिजली आपूर्ति में सुधार करने के निर्देश दिए है। वहीं फाल्ट होने पर उसे तत्काल प्रभाव से सहीं कराने के निर्देश दिए गए है। बैठक में बिजनौर सांसद चंदन चौहान, डीएम उमेश मिश्रा, सीडीओ कंडारकार कमल किशोर देशभूषण, रालोद जिलाध्यक्ष संजय राठी, सुधीर भारती आदि मौजूद रहे।


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल