Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » लोन दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाला गिरोह पकड़ा

लोन दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाला गिरोह पकड़ा

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भोले-भाले लोगों को लोन दिलाने का झांसा देकर उनके बैंक खातों का इस्तेमाल साइबर फ्रॉड में करने वाले 4 अभियुक्तों को 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 07 एटीएम कार्ड, 04 फर्जी आधार कार्ड, 01 पैन कार्ड, 03 बैंक पासबुक, 08 मोबाइल फोन तथा एक कार बरामद की है।

पुलिस के अनुसार आरोपी लोगों को बहलाकर उनके बैंक खाते खुलवाते थे और बाद में उन खातों का उपयोग साइबर ठगी की रकम के लेन-देन में करते थे। गिरोह के अन्य सदस्यों और नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल