मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने एवं प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर सूचना विभाग द्वारा जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास केंद्र (सोल्जर बोर्ड ) के माॅनिक्शाॅ सभागार में केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याण कारी योजनाओं नीतियों उपलब्धियों विषयक पर दिनांक 17 से 20, जून 2026 तक लगी विकास चित्र प्रदर्शनी
पूर्व विधायक बुढ़ाना उमेश मलिक व अन्य जनप्रतिनिधियोंने तथा जनपद के वरिष्ठ नागरिकों के द्वारा लगी विकास चित्र प्रदर्शनी के द्वितीय दिवस पर अवलोकन किया।

पूर्व विधायक बुढ़ाना द्वारा भारत सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने एवं प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियां की उपस्थित नागरिकों को जान कारी प्रदान की गई।
पूर्व विधायक बुढ़ाना ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, जल जीवन मिशन, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री जन धन योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, पीएम स्वानिधि, पीएम सूर्यघर, , पीएम विश्वकर्मा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, स्वास्थ्य सुरक्षा आवास एवं शिक्षा आजीविका के साधन यातायात कनेक्टिीविटी यथा-फोर लेन व एक्सप्रेस वे रोड सहित सभी योजनाओ पर एवं प्रदेश सरकार द्वारा जेवर एयरपोर्ट, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला, सामूहिक विवाह, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना, मुख्यमंत्री कृषक दुघर्टना सहायता, पेंशन योजनाओ सहित प्रदेश में यातायात कनेक्टिविटी, एवं प्रदेश सरकार द्वारा जनपदों में कराए गए विभिन्न लाभकारी कार्यों विकास पर आधारित चित्र व फोटो के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। जिसके माध्यम से भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी नागरिकों को विकास चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से मिल सकेगी ।
पूर्व विधायक ने जनपद के वरिष्ठ नागरिकों से अपील कि कि अधिक से अधिक संख्या में लोग आकर विकास चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन कर भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं तथा उपलब्धियां की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
पूर्व विधायक बुढ़ाना व जनप्रतिनिधियों तथा जनपद के वरिष्ठ नागरिकों के द्वारा विकास चित्र प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के साथ सेल्फी प्वाइंट पर अपना फोटो भी कराया।
इससे पूर्व विधायक बुढ़ाना, अन्य जनप्रतिनिधियोंने तथा वरिष्ठ नागरिकों ने भारत मां व डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर व माल्यार्पण कर नमन किया।
इससे पूर्व जिला उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी विशाल गर्ग जिला सूचना अधिकारी सहारनपुर/मुजफ्फरनगर दिलीप कुमार, अपर जिला सूचना अधिकारी मुजफ्फरनगर नरसिंह ने पूर्व विधायक बुढ़ाना को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।





